Home मध्यप्रदेश BJP’s Jan Ashirwad Yatra reached Narsinghpur | दो दिन जिले में ही...

BJP’s Jan Ashirwad Yatra reached Narsinghpur | दो दिन जिले में ही रहेगी, मुंगवानी में असम के सीएम और केंद्रीय मंत्री की सभा

69
0

[ad_1]

नरसिंहपुर29 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा का नरसिंहपुर जिले में शनिवार की सुबह पहुंची। नरसिंहपुर जिले में दो दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को लालपुल से जिले में प्रवेश किया है, जो जिले की गोटेगांव, नरसिंहपुर, गाडरवारा व तेंदूखेड़ा विधानसभा के विभिन्न स्थानों से होते हुए 221 किमी का सफर तय कर राजमार्ग चौराहे से सागर जिले में प्रवेश करेगी।

शनिवार को पहले दिन भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा नरसिंहपुर मुख्यालय पहुंचेगी। यात्रा की आगवानी जिले के सिंहपुर से हुई, जिसमें भाजपा सांसद उदय प्रताप सिंह, राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, विधायक जालम सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा, गोटेगांव प्रत्याशी महेंद्र नागेश, अभिलाष पांडे सहित अन्य भाजपाई यात्रा में शामिल हैं।

यात्रा का रूट सिंहपुर से आमगांव, करेली, नरसिंहपुर होते हुए मुंगवानी तय है। वहीं मुंगवानी में असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here