Home मध्यप्रदेश BJP leader’s son openly fired in celebration, VIDEO | BJP नेता के...

BJP leader’s son openly fired in celebration, VIDEO | BJP नेता के बेटे ने खुलेआम की हर्ष फायरिंग, VIDEO: मलखान सिंह परिहार बोले- ये पुराना है, राजनीतिक साजिश में वायरल किया गया; FIR – Shivpuri News

60
0

[ad_1]

वीडियो में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री मलखान सिंह का बेटा हर्ष फायरिंग करता दिख रहा है।

Google search engine

शिवपुरी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री मलखान सिंह परिहार का बेटा हर्ष फायरिंग करता दिख रहा है।

.

वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कौशल उर्फ शनि के रूप में हुई है। वो शिवपुरी के सिरसौद थाना​​​​​​​ क्षेत्र के टोकनपुर गांव का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार कौशल की उम्र 17 साल है।

‘2023 में रिश्तेदारों के कहने पर बेटे ने की हर्ष फायरिंग’ भाजपा नेता मलखान सिंह परिहार ने वीडियो पर स्पष्टीकरण दिया है। उनका कहना है कि वीडियो 2023 का है। उस समय उनके घर पर शादी की सालगिरह का कार्यक्रम चल रहा था। रिश्तेदारों के कहने पर उनके बेटे ने घर के अंदर हर्ष फायर किया था। परिहार ने बताया कि ये कार्यक्रम उनके निजी निवास पर हुआ था।

‘रंजिश के कारण वायरल किया गया वीडियो’ भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि वीडियो रंजिश के कारण वायरल किया गया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए इस मामले को राजनीतिक साजिश के तहत उछाला जा रहा है।

युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज इस मामले में अमोला टीआई अंशुल गुप्ता का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर कौशल उर्फ शनि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here