Home मध्यप्रदेश BJP leader molested a woman in the temple | मंदिर में महिला...

BJP leader molested a woman in the temple | मंदिर में महिला से भाजपा नेता ने की छेड़छाड़: महिला ने जड़ा थप्पड़, आरोपी ने दोस्तों के साथ मिलकर पति की पिटाई की – narmadapuram (hoshangabad) News

55
0

[ad_1]

नर्मदापुरम जिले के सिवनीमालवा कस्बे में मंगलवार को नवरात्रि पूजा के दौरान मंदिर में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना के बाद जब महिला का पति पहुंचा तो मनचले और उसके साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। मामला सिवनी मालवा के देवल इलाके के शीतला

Google search engine

.

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। इसके बाद महिला अपने परिजनों के साथ दोपहर में सिवनी मालवा थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उत्तम उर्फ डंपी तंवर, राज कौशल, जीत कौशल, मानस शुक्ला के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करने समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी उत्तम तंवर गार्डन संचालक और भाजपा नेता है।

पुलिस के मुताबिक महिला शीतला माता मंदिर में रोज जल चढ़ाने जाती है। 3 अक्टूबर को नवरात्रि के पहले दिन महिला मंदिर में परिक्रमा कर रही थी तो, आरोपी भी पीछे-पीछे परिक्रमा करने लगा। महिला ने अपने पति को यह बात बताई। जिसके बाद मंगलवार को महिला अपने पति के साथ मंदिर पहुंची। मंदिर में पति दूर थे और महिला पूजन-पाठ करने लगी। इस बीच उत्तम ने महिला पर अश्लील और अभ्रद कमेंट की। जुसपर महिला ने गुस्से में उत्तम सिंह तंवर को थप्पड़ मार दिया। तुरंत उसके पति ने आकर महिला को दोबारा मारने से रोका।

महिला से छेड़खानी करने वाला उत्तम सिंह (बीच में)।

महिला से छेड़खानी करने वाला उत्तम सिंह (बीच में)।

महिला के पति के साथ की मारपीट

इस बीच आरोपी उत्तम के साथी राज, जीत, मानस शुक्ला आएं और उन्होंने महिला के पति से मारपीट की। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। विवाद की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। बाद में महिला पति के साथ थाने पहुंची।

सिवनी थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया कि एक महिला आई थी जिसने शिकायत की गई है कि उत्तम दो तीन दिनों से उसका पीछा और छेड़खानी कर रहा था। महिला की शिकायत पर उत्तम सिंह तंवर सहित अन्य तीन लोगों पर बीएनएस की धारा 75, 78, 296, 115 (2), 351 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पूरे मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here