Home मध्यप्रदेश BJP burnt the effigy of Mallikarjun Kharge | BJP ने जलाया मल्लिकार्जुन...

BJP burnt the effigy of Mallikarjun Kharge | BJP ने जलाया मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाकुंभ को लेकर की थी टिप्पणी, भाजपा में आक्रोश – Gwalior News

59
0

[ad_1]

फूलबाग पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पुतला दहन करते भाजपाई

Google search engine

ग्वालियर में मंगलवार दोपहर भाजपा, भाजयुमो ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया है। खड़गे ने हाल ही में महाकुंभ को लेकर टिप्पणी की थी। जिसके बाद भाजपा व उससे जुड़े हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश था। इसी के चलते ग्वालियर में

.

लेकिन इस दौरान भाजपा अलग-अलग गुटों में बंटी हुई नजर आई। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नवागत जिलाध्यक्ष की गैर मौजूदगी में शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान बीजेपी के अलग-अलग गुट में नजर आई। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया का कहना है कि भाजपा एकजुट है और गुट या गुटबाजी जैसी यहां कोई चीज नहीं है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे महाकुंभ में डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं पर दिए एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। खड़गे ने कहा था, “क्या गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होगी।” इस बयान को सनातन धर्म के खिलाफ मानते ही भारतीय जनता पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है। इसी के चलते मंगलवार दोपहर ग्वालियर के फूलबाग चौराहा पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया है। पुतला दहन के दौरान भाजपा अलग-अलग गुट में बंटी नजर आई। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया के आने के पहले ही एक गुट मल्लिकार्जुन खड़गे के पुतले को लेकर जलाने के लिए निकल पड़े। जब इस तस्वीर पर बीजेपी के कुछ बड़े नेताओं की नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुतले को वापस लौटाया और जब कुछ देर बाद जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया फूलबाग चौराहे पर पहुंचे, तब पुतला दहन किया गया। लेकिन उस दौरान भी फोटो खिंचवाने की होड़ में जिला अध्यक्ष के साथ ही धक्का मुक्की हो गई, जिसके बाद जिलाध्यक्ष भड़क गए,और इस पर नाराजगी जताते हुए कार्यकर्ताओं को खुद ही पीछे हटाते हुए नजर आए। जिलाध्यक्ष बोले-पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं हालांकि इस पूरी घटना पर बीजेपी की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलिमा शिंदे और भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया का कहना है कि पार्टी में किसी भी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है। सब ने मिलजुल कर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here