Home मध्यप्रदेश BJP appointed Mandal Election Officer | भाजपा ने बनाए मंडल निर्वाचन अधिकारी:...

BJP appointed Mandal Election Officer | भाजपा ने बनाए मंडल निर्वाचन अधिकारी: बूथ समितियों का कराएंगे चुनाव; एक भी महिला नेत्री को नहीं किया शामिल – Guna News

64
0

[ad_1]

भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी और उप निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति के बाद अब मंडल निर्वाचन अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्य बनाने के बाद अब भाजपा ने संगठन पर्व सहयोगी निर्वाचन की शुरुआत की है। मंडल निर्वाचन अधिकारी अब ब

Google search engine

.

बता दें कि 26 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश संगठन ने जिला निर्वाचन अधिकारी और सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किए थे। इसमें विनोद गोटिया को जिला निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था। वहीं हरिसिंह यादव और योगेन्द्र लुंबा को सह जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। इन्हें जिले में पार्टी के भीतर निर्वाचन की जिम्मेवारी दी गई है।

जिला स्तर पर निर्वाचन अधिकारी नियुक्त होने के बाद अब जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की चार विधानसभाओं के 19 मंडलों के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं। ये अधिकारी बूथ समितियों का चुनाव कराकर उनका गठन कराएंगे। इसके बाद मंडल और जिला कार्यकारिणी का गठन होगा।

ये बनाए गए निर्वाचन अधिकारी

गुना विधानसभा के गुना नगर मंडल के लिए हिरेंद्र सिंह बंटी बना, कैंट के लिए सुमेर सिंह गढ़ा, बजरंगगढ़ के लिए प्रदीप नाटाणी और पगारा के लिए महेंद्र किरार समरसिंघा को नियुक्त किया गया है। इसी तरह बमोरी विधानसभा के बमोरी मंडल के लिए नीरज निगम, म्याना के लिए आलोक विजयवर्गीय, सिरसी के लिए संतोष धाकड़, झागर के लिए शिवपाल परमार और फतेहगढ़ के लिए देवेंद्र गुप्ता नियुक्त किए गए हैं।

राघौगढ़ विधानसभा के राघौगढ़ मंडल के लिए प्रबल प्रताप सिंह, रूठियाई के लिए गिर्राज भार्गव, जामनेर के लिए अरविंद गुप्ता, आरोन के लिए गोपीलाल जाटव, पनवाड़ी हाट के लिए अशोक शर्मा की नियुक्ति हुई है। चांचौड़ा विधानसभा के चांचौड़ा मंडल के लिए राजेंद्र सिंह सलूजा, कुंभराज के लिए गजेन्द्र सिकरवार, मृगवास के लिए रविन्द्र सिंह रघुवंशी, तेली गांव के लिए देवेंद्र सिंह रघुवंशी हल्के नेता और मधुसुदनगढ़ के लिए मनोज दुबे को नियुक्त किया गया है।

एक भी महिला नेत्री को जगह नहीं

भाजपा द्वारा जारी इस सूची में एक भी महिला नेत्री को जगह नहीं दी गई है। 19 मंडलों में 19 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें एक भी महिला को शामिल नहीं किया गया है। ये निर्वाचन अधिकारी अब मंडल में बूथ समितियों के चुनाव कराएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी इन सभी नियुक्त अधिकारियों की बैठक लेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here