Home मध्यप्रदेश Birth anniversary worship and Abhishek of Lord Parashuram | नर्मदापुरम सेठानी घाट...

Birth anniversary worship and Abhishek of Lord Parashuram | नर्मदापुरम सेठानी घाट पर हुई महाआरती और शांति पाठ: ब्राह्मण समाज ने आतंकी हमले पर जताया आक्रोश; इटारसी में निकलेगी पालकी – narmadapuram (hoshangabad) News

64
0

[ad_1]

भगवान परशुराम सर्व ब्राह्मण समाज ने पूजन, अभिषेक कर जन्मोत्सव मनाया।

Google search engine

नर्मदापुरम में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम प्राकट्योत्सव बुधवार को मनाया गया। सुभाष चौक स्थित गोपाल मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ परशुराम भगवान का अभिषेक व पूजन किया गया।आरती कर प्रसादी वितरित हुई।

.

मंगलवार को सर्व ब्राह्मण समाज ने परशुराम भगवान की शोभायात्रा निकाली थी। बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के बच्चें, युवा व बुजुर्ग शामिल हुए थे। भगवान परशुराम को श्रीहरि विष्णु का छठवां अवतार माना जाता है।

ब्राह्मण समाज के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी।

गोपाल मंदिर में सामूहिक पूजन कार्यक्रम कर जन्मोत्सव मनाया।

गोपाल मंदिर में सामूहिक पूजन कार्यक्रम कर जन्मोत्सव मनाया।

सेठानी घाट पर महाआरती सेठानी घाट पर महाआरती की गई थी। विप्र समाज के जिला संगठन मंत्री पं.दिनेश तिवारी ने बताया कि भगवान की महाआरती की गई। विद्वानों ने मंत्रों का उच्चारण किया। इसके बाद पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर ब्राह्मण समाज ने आक्रोश जताया और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

साथ ही शांति पाठ किया और दो मिनट का मौन रखकर हमले में मृत हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा इटारसी, सिवनी मालवा, पिपरिया, सोहागपुर में बुधवार को परशुराम भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इटारसी में डोल मंजीरे के साथ भगवान परशुराम की पालकी निकाली जाएगी।

सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने मनाया प्राकट्योत्सव युवा सनाढ्य ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का प्राकट्योत्सव मंगलवारा घाट स्थित सनाढ्य सभा प्रांगण में आयोजित किया। अध्यक्ष आनंद थापक के नेतृत्व में भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया। हनुमान चालीसा, परशुराम का पाठ किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित नर्मदापुरम में 39 वर्ष से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकलने वाले पंडित गोपाल प्रसाद खढर, सनाढ्य समाज के संरक्षक ललित थापक ,केके शर्मा, केएन त्रिपाठी अध्यक्ष रामकुमार गुबरेले, वरिष्ठ एवं युवा सदस्य विनोद दुबे, संजीव शर्मा, ममता दुबे, साधना दुबे सहित अन्य उपस्थित रहे।

पिपरिया में भी भगवान परशुराम जयंती पर पूजन हुई।

पिपरिया में भी भगवान परशुराम जयंती पर पूजन हुई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here