Home मध्यप्रदेश Bike collided with a tree, innocent died | पेड़ से टकराई बाइक,...

Bike collided with a tree, innocent died | पेड़ से टकराई बाइक, मासूम की मौत: दो बच्चे और बाइक चालक पिता घायल; एक की हालत नाजुक, जबलपुर रेफर – Damoh News

54
0

[ad_1]

घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक।

Google search engine

दमोह से हिंडोरिया कुंडलपुर जाने वाली मार्ग पर सोमवार दोपहर एक बाइक चालक पेड़ से टकरा गया। इस बाइक पर उसके साथ 3 मासूम भी सवार थे।

.

गंभीर रूप से घायल चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक मासूम की मौत हो गई है। 5 वर्षीय मासूम बच्ची को गंभीर हाल में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पिता और एक बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।

घायल बाइक सवार कोमल अठया ने बताया कि वह पूजन के लिए अपने गांव छापरी करंजू बाइक से जा रहा था। उसके साथ उसके दो बेटे और एक बेटी भी थे। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बाइक करैया रेलवे फाटक के पहले पेड़ से टकरा गई।

उसने बताया कि हादसा कैसे हुआ उसे खुद समझ नहीं आया। स्थानीय लोगों की सूचना पर यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल लेकर आए।

छोटे बेटे महेंद्र अठया का अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर।

छोटे बेटे महेंद्र अठया का अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर।

7 वर्षीय बेटे की मौत

दलबीर सिंह ने बताया कि बाइक सवार युवक कोमल अठया के सात वर्षीय बेटे आनंद अठया की मौत हो गई है। वही शांति (5) की हालत नाजुक होने पर उसे जबलपुर रेफर किया गया है। छोटे बेटे महेंद्र अठया को पिता के साथ जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here