[ad_1]

देवेंद्र बकोड़े की सड़क हादसे में हुई मौत
सिवनी में धनोरा से पिपरिया जाते समय एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान देवेंद्र बकोड़े के रूप में हुई है। वह पंचम बकोड़े के पुत्र हैं।
.
घटना पिपरिया नाई रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रात को हुई। देवेंद्र बाइक से धनोरा से पिपरिया जा रहे थे। इसी दौरान कहानी की तरफ से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने तुरंत धनोरा पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।
धनोरा थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ के अनुसार मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
[ad_2]
Source link









