Home मध्यप्रदेश Bhopal’s Principal Chief Commissioner’s Office gets ISO Certificate | भोपाल के प्रिंसिपल...

Bhopal’s Principal Chief Commissioner’s Office gets ISO Certificate | भोपाल के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर दफ्तर को आईएसओ 9001:2015: सर्टिफिकेट पाने वाला देश का पहला प्रशासनिक आयकर कार्यालय बना – Bhopal News

61
0

[ad_1]

आईएसओ सर्टिफिकेट प्राप्त करते प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स पुरुषोत्तम त्रिपुरी। साथ में डीजी इन्वेस्टिगेशन इनकम टैक्स सतीश गोयल।

Google search engine

भोपाल के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर कार्यालय को लोक प्रशासन के लिए आईएसओ 9001:2015 सर्टिफिकेट दिया है। यह सर्टिफिकेट लेने के बाद प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने कहा है कि यह अफसरों की सेवाओं का प्रतिफल है। इसे आगे भी जीवंत बनाए रखना होगा।

.

नवीन आयकर भवन भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय भोपाल को लोक प्रशासन की कैटेगरी में ISO 9001:2015 सर्टिफिकेट दिया है। यह सर्टिफिकेट यूनिवर्सल सर्टिफिकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भोपाल ने क्वालिटी मैनेजमेंट सर्विसेस के लिए दिया है। यह सर्टिफिकेट पाने वाला यह भारत का पहला प्रशासनिक आयकर कार्यालय है।

यह उपलब्धि प्रशासन के लिए मील का पत्थर

प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़) पुरुषोत्तम त्रिपुरी ने कहा कि इस कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के कुशलता पूर्वक संपन्न किए गए कार्यों और उपलब्धियों के आधार पर यह सर्टिफिकेट प्राप्त मिला है। उन्होंने कहा-

QuoteImage

यह उपलब्धि प्रशासन के लिए एक मील का पत्थर है, जो उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों के प्रति हमारी लगन से हासिल हुआ है। आईएसओ सर्टिफिकेट वैश्विक रूप से मान्य है और यह हमारे कर्मचारियों और करदाताओं के प्रति संतुष्टिपूर्ण कार्यों तथा हमारे समर्पित सेवा भाव और प्रशासनिक क्षमताओं को दर्शाता है।

QuoteImage

सर्टिफिकेट हमारी सखा बढ़ाएगा त्रिपुरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह सर्टिफिकेट हमारी साख को बढ़ाएगा और हमारी संचालन क्षमता में सुधार होगा। उन्होंने अपेक्षा जताई कि भविष्य में भी हम सभी इसी लगन और मेहनत के साथ अपने कार्यों को करते रहें। यह सर्टिफिकेट पाने वाला यह भारत का पहला प्रशासनिक आयकर कार्यालय है।

डीजी इन्वेस्टिगेशन सतीश गोयल ने कहा-

QuoteImage

ISO 9001:2015 सर्टिफिकेशन हम सभी को आगे और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

QuoteImage

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद यूनिवर्सल सर्टिफिकेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड भोपाल के प्रबंध निदेशक सिंधु भूषण कुमार ने यह सर्टिफिकेट प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त त्रिपुरी को सौंपा है। कार्यक्रम में आयकर आयुक्त प्रशासन राजेश कुमार, आयकर आयुक्त सत्यपाल सिंह मीणा, आयकर उपायुक्त डॉ चेतन शर्मा, आयकर अधिकारी संतोष निगम और नीरज अग्रवाल मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here