Home मध्यप्रदेश Bhopal youth arrested in Uttarakhand with chemical device | भोपाल का युवक...

Bhopal youth arrested in Uttarakhand with chemical device | भोपाल का युवक केमिकल डिवाइस के साथ उत्तराखंड गिरफ्तार: रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम डिवाइस की जांच में जुटी – Bhopal News

59
0

[ad_1]

भोपाल के युवक जैद अली को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक केमिकल डिवाइस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली के अन्य चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जब इस डिवाइस की जानकारी मिली, तब इसे रेडियोएक्

Google search engine

.

आनन-फानन में डिवाइस की जांच के लिए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम बुलाई गई। परीक्षण में रेडियोएक्टिव पदार्थ की जगह केमिकल होने की पुष्टि के बाद अब डिवाइस को जांच के लिए मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भेजा गया है, जिससे डिवाइस के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त की जा सके।

देहरादून में डिवाइस लाने की मंशा जानने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, डिवाइस को बेचने के लिए दून लाया गया था और इसकी डील करोड़ों रुपए में की जानी थी। इसमें तीन अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा और सहारनपुर में दबिश दी जा रही है।

पूर्व आयकर आयुक्त फ्लैट में ठेहरे थे

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक जाखन स्थित बुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन का फ्लैट है, जिसे कुछ बाहरी व्यक्तियों को किराये पर दिया गया है। गुरुवार को सूचना मिली कि फ्लैट में कुछ व्यक्ति अपने साथ रेडियोएक्टिव पदार्थ की डिवाइस व अन्य सामग्री लेकर आए हैं। सूचना देने वाले ने यह भी बताया कि उक्त लोग डिवाइस की खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच व्यक्ति मिले। उनके पास एक डिवाइस मिली, जिस पर रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ था।

बरामद डिवाइस का निर्माण निर्माण भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में किया जाता है

इसके अलावा एक काले रंग का बाक्स मिला, जिसे फ्लैट में मौजूद व्यक्तियों ने रेडियोएक्टिव पावर आर्टिकल बताया और उसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कही। डिवाइस के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इस प्रकार की डिवाइस मेडिकल फील्ड और बड़ी-बड़ी पाइप लाइनों में लीकेज चेक करने के काम आती हैं। इनका निर्माण भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में किया जाता है।

इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई

इस मामले में पुलिस ने आरोपित उत्तर प्रदेश के आगरा के विजयनगर निवासी सुमित पाठक व सहारनपुर के रिढी ताजपुर निवासी तबरेज आलम, दिल्ली के उत्तमनगर निवासी सरवर हुसैन,मध्य प्रदेश के भोपाल के जहांगीराबाद निवासी जैद अली व टाप रेजिडेंसी निवासी अभिषेक जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड सुमित पाठक है, जो दुबई से किसी बिट्टू नाम के व्यक्ति से डिवाइस लेकर आया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here