Post Views: 861 17
[ad_1]
हम आपको बता रहे हैं भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वह जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट्स से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
|
सुविधाएं, जो सीधे आपसे जुड़ी हैं
|
|
भोपाल एक्सप्रेस की सेवा बहाल
- उत्तर रेलवे के पलवल रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य के चलते रेलवे ने 11 दिनों तक भोपाल एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया था। इस कार्य के कारण गाड़ी संख्या 12155/12156 रानी कमलापति–निजामुद्दीन- रानी कमलापति भोपाल एक्सप्रेस को 5 से 17 सितंबर तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। पढ़ें पूरी खबर
ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी
- उमरिया स्टेशन पर नॉन इंटलॉकिंग काम होने से कुछ यात्री गाड़ियों को डायवर्ट किया जाएगा। ये ट्रेनें भोपाल, इंदौर से होकर गुजरेगी। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
- 5 सितंबर तक इंदौर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 5 सितंबर तक बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 1 सितंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
- 2 सितंबर को अजमेर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
|
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
|
प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता
- युवा पीढ़ी को भाषा साहित्य और संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति द्वारा हर वर्ष जिला स्तरीय शालेय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता शुक्रवार 30 अगस्त को सुबह 11 बजे से हिंदी भवन में आयोजित है। प्रतियोगिता में विजय प्रतिभागियों को दोपहर 2.30 बजे से पुरस्कृत किया जाएगा।
चित्रों की प्रदर्शनी
- जेपी बिड़ला संग्रहालय में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और महाभारत के पात्रों पर आधारित चित्रों की प्रदर्शनी चल रही है।
- इस प्राचीन प्रतिमाओं और छायाचित्रों की प्रदर्शनी 31 अगस्त तक चलेगी।
शलाका जनजातीय चित्र प्रदर्शनी
- मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय में ‘लिखंदरा प्रदर्शनी दीर्घा’ में चित्र शलाका चित्र प्रदर्शनी चल रही है।
- प्रदर्शनी में गोंड समुदाय की चित्रकार सुनैना तेकाम के चित्रों को प्रदर्शित किया है।
- यह प्रदर्शनी 30 अगस्त तक चलेगी।
|
| कैंपस |
|
डीपीपीई
- नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने डिप्लोमा इन फार्मेसी एग्जिट एग्जामिनेशन (डीपीपीई) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
- इसके लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 13 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। डीपीईई परीक्षा 3 से 5 अक्टूबर तक आयोजित होगी।
- 16 से 18 तक संशोधन होगा। जिन अभ्यर्थियों ने फीस का भुगतान किया है, वे 16 से 18 सितंबर तक फॉर्म में संशोधन कर सकेंगे।
- फाइनल एडिट विंडो जिसमें हस्ताक्षर, फोटो आदि में सुधार होना है वह 24-25 सितंबर को होगा।
- प्रवेश पत्र 30 सितंबर को जारी किए जाएंगे।
गेट-2025
- आईआईटी रुड़की ने ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग का इन्फॉर्मेशन ब्रोशर जारी कर दिया है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 अगस्त से शुरू हो गई है। बिना लेट फीस के साथ 26 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन होंगे। परीक्षा 1, 2, 15 व 16 फरवरी 2025 में होगी।
|
आपके काम की जरूरी लिंक्स
[ad_2]
Source link
Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar