Home मध्यप्रदेश Bhopal: Three women arrested for openly promoting religious conversion | भोपाल: खुलेआम...

Bhopal: Three women arrested for openly promoting religious conversion | भोपाल: खुलेआम धर्म परिवर्तन का प्रचार करती तीन महिलाएं गिरफ्तार: कारोबारी से बोलीं हमारा धर्म अपनाओ, 20 लाख रुपए मिलेंगे – Bhopal News

56
0

[ad_1]

पिपलानी पुलिस ने शिव नगर आनंद नगर से रविवार को धर्म परिवर्तन का प्रचार कर रही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीनों खुलेआम धर्म परिवर्तन का प्रचार कर रही थीं। महिलाओं ने एक कारोबारी को ईसामसीह बताए मार्ग पर चलने की पेशकश की। ईसाई धर्म अपनाने के एवज

Google search engine

.

कोकता निवासी धनवीर सिंह ठाकुर शिव नगर में पार्ट्स शॉप का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को अपनी दुकान के बाहर खड़े थे। तभी उन्होंने देखा की तीन महिलाएं और दो पुरुष हाथ में पंपलेट लिए बस्ती के लोगों को कुछ समझा रही हैं। महिलाएं नन वाली ड्रेस पहने थीं। फरियादी ने महिलाओं के पास पहुंचकर उनसे बातचीत शुरू की। उनसे पूछा की यहां क्या रही हैं, तब महिलाओं ने बताया कि वह ईसाई हैं और अपने धर्म की अच्छाईयां लोगों को बता रही हैं। इस पर मैने पूछा कि आपके धर्म को अपनाने से क्या फायदा होता है।

तब एक महिला ने जवाब दिया बीस लाख रुपए दिए जाएंगे। एक महिला ने बताया कि मैं स्वयं दो महीने पहले कन्वर्ट हुई हूं…मुझे रहने को अच्चा मकान और केश पैसे भी दिए गए हैं। बच्चों की अच्छे स्कूल में शिक्षा कराई जा रही है। मुझे भी बताया कि उनका धर्म अपनाने पर बच्चों की शिक्षा अच्छे मिश्नरी स्कूल में फ्री कराई जाएगी। इसके बाद मैं अन्य कारोबारी साथियों के साथ उनकी बातें सुनता रहा। इसी बीच पास में स्थित आनंद नगर चौकी से पुलिस को बुलाया। इसके बाद तीनों महिलाओं को पुलिस के हवाले किया। जबकि दोनों युवक पुलिस आती देख फरार हो गए। धनवीर आनंद नगर में बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं।

तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

एसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की थी। मौके पर तस्दीक कराने पर फरियादी के आरोपों की पुष्टि हुई। महिलाओं के पास से प्रचार प्रसार संबंधी पर्चे मिले हैं। गिरफ्तार महिलाओं के नाम मेरी वस्तवाल, मेरी मसीहा व सुमन मसीहा हैं। दो अन्य आरोपी चंद्रभान और बदाप्रसाद वहां से भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने उक्त तीन महिलाओं समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। तीनों आरोपी महिलाएं नन हैं। उनमें से दो महिलाएं भोपाल व एक नर्मदापुरम की रहने वाली हैं।

धार्मिक किताबें भी जब्त

महिलाओं के कब्जे से परचे, धार्मिक किताबें व डायरी आदि लिटेरेचर जब्त किया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पांचो आरोपियों पर धार्मिक स्वतंत्रा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार तीनों महिलाओं को नोटिस देकर जमानत पर छोड़ दिया है। फरार दोनों युवकों चंद्रभान और बदाप्रसाद की तलाश की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here