Home मध्यप्रदेश Bhopal News:सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य स्मारक...

Bhopal News:सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शौर्य स्मारक पहुंचकर किया नमन – Bhopal News: Cm Dr. Mohan Yadav Paid Tribute To The Martyrs, Reached Shaurya Smarak And Paid Obeisance

68
0

[ad_1]

Bhopal News: CM Dr. Mohan Yadav paid tribute to the martyrs, reached Shaurya Smarak and paid obeisance

Google search engine

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रदेश के नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने शनिवार को भोपाल में स्तिथ शौर्य स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शौर्य स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध की स्मृति में देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पूर्व मंत्री विजय शाह भी मोजूद थे। इस मौके पर सीएम ने कहा कि आज भारत के गौरव का दिन है। आज सेना ने पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांट दिया था। आज पराक्रम की पराकाष्ठा का दिन है। सेना के तीनों अंगों ने आज पराक्रम दिखाया था। हमारी सेना ने पाकिस्तान की 93 हजार -सैनिकों को बंधक बना लिया था। 

चंगेज खान के प्लान को भारतीय सेना ने ध्वस्त कर दिया था। आज के दिन हम अमर शहीदों को स्मरण कर रहे हैं। जिन्होंने हमें यह गौरवशाली दिन दिया है उन्हें नमन। 

विकसित भारत संकल्प यात्रा

विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी चाहते हैं कि हम और अच्छा काम करें। उन्होंने लगातार काम के प्रति, विकास के प्रति, जो हमको दृष्टि दी है उससे भारत की स्थिति पूरे विश्व में बहुत अच्छी हुई है। प्रदेश सरकार – केंद्र सरकार के लोकप्रिय कामों को हम जनता तक पहुंचाना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार की योजनाओं का लाभ नए लोगों को मिले यह हम कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए हम लगातार बैठकें ले रहे हैं दिशा निर्देश दे रहे हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here