Home मध्यप्रदेश Bharatiya Mazdoor Sangh’s Dharna in Bhopal on Thursday | भारतीय मजदूर संघ...

Bharatiya Mazdoor Sangh’s Dharna in Bhopal on Thursday | भारतीय मजदूर संघ का धरना गुरुवार को भोपाल में: ईपीएफओ पेंशन एक से बढ़ाकर 5 हजार करने की मांग – Bhopal News

57
0

[ad_1]

एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड में 5 हजार रुपए महीना पेंशन की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ गुरुवार को शौर्य स्मारक पर धरना देकर प्रदर्शन करेगा। यहां से रैली निकालकर कर्मचारी अरेरा हिल्स स्थित भविष्य निधि संगठन कार्यालय पहुंचेंगे और ज्ञापन सौंपेंगे। यह धरन

Google search engine

.

भोपाल में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राज्य कर्मचारी संघ भागीदारी निभाएगा। राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सिंह और प्रवक्ता डाॅ. अनिल भार्गव ने बताया कि लगभग 78 लाख कर्मचारी पेंशन स्कीम के अंतर्गत आते हैं जो वर्तमान में लगभग न्यूनतम मासिक पेंशन 1000 रुपए प्राप्त कर रहे हैं। यह पेंशन की राशि 1 सितम्बर 2014 से प्रभावशील है और इस न्यूनतम पेंशन राशि में अभी तक कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। भारतीय मजदूर संघ न्यूनतम पेंशन राशि 5000 रुपए करने की मांग कर रहा है। वहीं कर्मचारी पेंशन योजना-195 की राशि को महंगाई भत्ते से जोड़कर भुगतान किया जाए। इतना ही नहीं समस्त पेंशन धारकों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत जोड़ा जाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here