Home मध्यप्रदेश Bengali Mahila Mandal took out Kanwar Yatra | बंगाली कॉलोनी से होते...

Bengali Mahila Mandal took out Kanwar Yatra | बंगाली कॉलोनी से होते हुए किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची

51
0

[ad_1]

नीमच26 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

श्रवण एवं अधिक मास के सोमवार के अवसर पर बंगाली महिला मंडल के तत्वावधान में बंगाली कॉलोनी से पहले कांवड़ यात्रा निकाली गई। यह कांवड़ यात्रा बंगाली कॉलोनी ग्वालटोली क्षेत्र स्थित दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ हुई जो पाटीदार छात्रावास टीवीएस शोरुम चौराहा गायत्री मंदिर रोड हेमू कॉलोनी चौराहा कमल चौक विजय टॉकीज चोहरा सीआरपी चौराहा होते हुए किलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची।

जहां भगवान भोलेनाथ की विधि विधान से पुजा अर्चना के साथ जलाभिषेक किया गया। बंगाली महिला मंडल की अध्यक्ष झुनू देवनाथ ने बताया कि श्रवण व अधिक मास के अवसर पर सावन के अंतिम सोमवार के दिन बंगाली महिला मंडल द्वारा पहले कावड़ यात्रा का आयोजन किया है।

जिसमें करीब 50 से अधिक कावड़िये शामिल है। यह कावड़ यात्रा ग्वालटोली बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर से प्रारंभ हुई है। वहीं ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ निकली कावड़ यात्रा मे शामिल लोग झूमते नाचते दिखाई दिए।

कावड़ यात्रा में शामिल महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में कंधों पर कावड़ उठाएं भी नजर आई। बंगाली महिला मंडल द्वारा पहली कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है और आगामी वर्ष में यह कांवड़ यात्रा निरंतर निकाली जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here