Home मध्यप्रदेश Bandhavgarh Tiger Reserve becomes the first choice of foreign tourists | बांधवगढ़...

Bandhavgarh Tiger Reserve becomes the first choice of foreign tourists | बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बना विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद: पांच साल में 61.22 करोड़ की आमदनी, टाइगर रिजर्व में लगातार आ रहे पर्यटक – Bhopal News

68
0

[ad_1]

प्रदेश के टाइगर रिजर्व में देशी और विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। 5 वर्षों में टाइगर रिजर्व की लगभग 61 करोड़ 22 लाख की आय प्राप्त हुई। उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पर्यटकों की पहली पसंद बना है। इस टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की स

Google search engine

.

वर्ष 2020-21 में यहां भारतीय पर्यटकों की संख्या एक लाख 20 हजार 800 थी। वर्ष 2021-22 में एक लाख 69 हजार 738, वर्ष 2022-23 में एक लाख 64 हजार 559, वर्ष 2023-24 में एक लाख 23 हजार 32 और वर्ष 2024-25 में माह मई तक एक लाख 60 हजार 500 रही।

साथ ही विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। बांधवगढ़ में 5 वर्ष में भारतीय पर्यटकों की संख्या 7 लाख 38 हजार 637 और विदेशी पर्यटकों की संख्या 85 हजार 742 रही।

ऐसे रहा वर्ष 2024-25 में विदेशी पर्यटकों के पहुंचने का आंकड़ा

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 32 हजार 528
  • कान्हा टाइगर रिजर्व में 23 हजार 59
  • पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 हजार 201
  • पेंच टाइगर रिजर्व में 13 हजार 127
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 10 हजार 38

वर्ष 2023-24 में यह थी विदेशी पर्यटकों के आने की स्थिति

  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 25 हजार 894
  • कान्हा टाइगर रिजर्व में 18 हजार 179
  • पन्ना टाइगर रिजर्व में 12 हजार 538
  • पेंच टाइगर रिजर्व में 9 हजार 856
  • सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 6 हजार 876

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पांच साल में विदेशी पर्यटकों की स्थिति

  • वर्ष 2020-21 में 109 (कोविड काल)
  • वर्ष 2021-22 में 5 हजार 945,
  • वर्ष 2022-23 में 21 हजार 266
  • वर्ष 2023-24 में 25 हजार 894
  • वर्ष 2024-25 में माह मई तक 32 हजार 528
  • कुल 8 लाख 24 हजार 379 पर्यटकों की संख्या रही।

ऐसे हुई आमदनी

इन पर्यटकों से वर्ष 2020-21 में लगभग 4 करोड़ 65 लाख, वर्ष 2021-22 में 11 करोड़ 88 लाख, वर्ष 2022-23 में 13 करोड़ 90 लाख, वर्ष 2023-24 में 14 करोड़ 10 लाख और वर्ष 2024-25 में मई माह तक 16 करोड़ 67 लाख है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here