Home मध्यप्रदेश ATS declared clean in the case of death due to falling from...

ATS declared clean in the case of death due to falling from hotel | हत्या के आरोप में फंसे एमपी एटीएस जवानों को राहत: ज्यूडिशियल जांच में मिली क्लीनचिट, हरियाणा के होटल से युवक को फेंकने का था आरोप – Madhya Pradesh News

62
0

[ad_1]

हिमांशु (इनसेट) की हरियाणा के सोहना में एक होटल की तीसरी मंजिल की गैलरी से गिरकर मौत हो गई थी।

Google search engine

मध्यप्रदेश एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) के टीआई समेत 9 पुलिस जवानों के खिलाफ हरियाणा में इसी साल जनवरी में हत्या का मामला दर्ज हुआ है। अब इस मामले से इन्हें राहत मिलती दिखाई दे रही है। ज्यूडिशियल जांच में इन्हें क्लीनचिट दे दी गई है। मजिस्ट्रेट ने अ

.

हरियाणा के सोहना थाने के एसआई और जांच अधिकारी संदीप सिंह ने दैनिक भास्कर से क्लीनचिट मिलने की पुष्टि की है। बता दें कि इसी साल 7 जनवरी को गुरुग्राम (हरियाणा) के सोहना में एक होटल की तीसरी मंजिल की गैलरी से गिरकर हिमांशु नाम के युवक की मौत हो गई थी। वह बिहार का रहने वाला था। टेरर फंडिंग और साइबर क्राइम के आरोप में एमपी एटीएस ने उसे हिरासत में लिया था।

हिमांशु के चाचा की शिकायत पर एटीएस के सभी 9 लोगों पर हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस घटना के बाद तत्कालीन एडीजी इंटेलिजेंस योगेश देशमुख ने सभी को सस्पेंड कर दिया था। अब सूत्रों का कहना है कि ज्यूडिशियल जांच में क्लीनचिट मिलने के बाद निलंबन भी खत्म हो गया है। पढ़िए, क्या था पूरा मामला और किस आधार पर क्लीनचिट दी गई…

क्यों दर्ज हुई थी FIR…5 कारण

  • हिमांशु को हिरासत में लिए जाने से पहले उसे कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड पर नहीं मांगा था।
  • हिरासत में लिए जाने की सूचना स्थानीय पुलिस को भी नहीं दी गई।
  • एमपी एटीएस की टीम हरियाणा में है, इस बात की सूचना तक हरियाणा पुलिस को नहीं थी।
  • होटल में सभी पुलिसकर्मी पहचान छिपाकर ठहरे थे।
  • एटीएस टीम के पास हिमांशु के खिलाफ कोई एफआईआर या वारंट नहीं था।

हिमांशु के परिजन ने सीधे तौर पर मध्य प्रदेश एटीएस पर हिमांशु की हत्या करने का आरोप जांच कर रहे मजिस्ट्रेट के सामने लगाया था। सोहना पुलिस ने मध्य प्रदेश एटीएस के खिलाफ हत्या सहित धारा 103(1) 115,127,(2)(3)(5) के तहत मामला दर्ज किया।

4 पॉइंट्स में जानिए, किस आधार पर मिली क्लीनचिट

1. सह-आरोपियों ने दिया पक्ष में बयान एटीएस की टीम को क्लीनचिट दिलाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हिमांशु के साथ पूछताछ के लिए लाए गए आरोपियों के बयान रहे। दरअसल, एटीएस ने हिमांशु के साथ 5 और आरोपियों को पकड़ा था। इनसे 14 लैपटॉप, एक टेबलेट, 41 मोबाइल फोन और 85 डेबिट कार्ड बरामद किए थे। इसी को लेकर इन सभी से पूछताछ की जा रही थी।

हिमांशु के साथ पकड़े गए युवकों ने अपने बयान में बताया कि हम लोग साथ में थे। हिमांशु बाथरूम जाने का कहकर निकला। बाथरूम और गैलरी का दरवाजा आमने-सामने थे। वह बाहर की तरफ गया, लेकिन बाथरूम न जाकर गैलरी की तरफ चला गया था।

सीसीटीवी में हिमांशु के गैलरी से नीचे गिरने की घटना कैद हुई थी।

सीसीटीवी में हिमांशु के गैलरी से नीचे गिरने की घटना कैद हुई थी।

2. भंडारे में साथ खाना खाया, होटल में भी ऑर्डर दिया एटीएस जब पकड़े गए युवकों को पूछताछ के लिए होटल ला रही थी, तब रास्ते में किसी जगह भंडारा चल रहा था। युवकों ने अपने बयान में बताया कि एटीएस की टीम के साथ सभी लोगों ने मिलकर भंडारे की खीर-पूड़ी खाई थी। इसके बाद जब सभी लोगों को होटल लाया गया तो हमारे कुछ साथियों ने कहा कि उन्हें भूख लगी है।

एटीएस की टीम ने होटल पहुंचने के बाद भी खाने का ऑर्डर दिया था। जांच टीम ने होटल के रिकॉर्ड और कर्मचारियों से पूछताछ कर इस बयान की पुष्टि की। जो सही पाया गया।

ये होटल की गैलरी है, जहां से हिमांशु नीचे गिरा था।

ये होटल की गैलरी है, जहां से हिमांशु नीचे गिरा था।

3. शरीर पर चोट नहीं, पेट में मिला भोजन आरोपियों को खाना खिलाने और टीम के अच्छे बर्ताव की बात न केवल बयानों में सामने आई बल्कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से भी पता चला कि हिमांशु ने मौत से कुछ देर पहले ही खाना खाया था। युवकों ने अपने बयान में जिस समय खाना खाने का जिक्र किया था और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हिमांशु की मौत की जो टाइमिंग बताई गई, वो सही पाई गई।

इसके अलावा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हिमांशु के सिर में चोट के निशान थे, लेकिन उसके शरीर पर चोट या मारपीट के कोई निशान नहीं पाए गए। जिससे ये साबित हुआ कि उसे होटल में उसे बयान देने के लिए दबाव नहीं डाला गया।

एमपी एटीएस की टीम, जिस पर हत्या का आरोप लगा था।

एमपी एटीएस की टीम, जिस पर हत्या का आरोप लगा था।

4. बालकनी से थोड़ी दूर गिरा हिमांशु हिमांशु के मामले की फॉरेंसिक जांच भी हुई थी। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने हिमांशु के गैलरी से गिरने के घटनाक्रम का रिक्रिएशन भी कराया था। इस दौरान फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने पाया कि होटल की गैलरी से गिरने के बाद वह पांच फीट दूरी पर गिरा था। यदि उसे कोई धक्का देता तो वह सीधे नीचे गिरता। एक्सपर्ट ने जांच में पाया कि खुद के कूदने की हालत में ही इतनी दूर गिरना संभव था।

एटीएस की टीम ने भी मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में बताया था कि 7 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे हिमांशु बाथरूम जाने के बहाने गैलरी में आया और वहां से नीचे से निकले बिजली केबल के सहारे भागने की मंशा से छलांग लगा दी थी। वह केबल नहीं पकड़ पाया और सिर के बल गिर गया। टीम हिमांशु को अस्पताल लेकर पहुंची, पर उसकी मौत हो चुकी थी।

ये वो जगह है, जहां हिमांशु गिरा था।

ये वो जगह है, जहां हिमांशु गिरा था।

जांच अधिकारी ने की क्लीनचिट की पुष्टि एमपी एटीएस के नौ जवानों को क्लीनचिट मिलने की पुष्टि सोहना थाने के एसआई और जांच अधिकारी संदीप सिंह ने की है। भास्कर से बातचीत में संदीप सिंह ने बताया-

QuoteImage

ज्यूडिशियल जांच के दौरान सभी लोगों के बयान दर्ज किए गए थे। इन बयानों के आधार पर क्लीनचिट दी गई है। ये रिपोर्ट हमें सौंप दी गई है। इस रिपोर्ट को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।

QuoteImage

3000 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला एमपी एटीएस ने हिमांशु को 3000 करोड़ की मनी लान्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। दरअसल, एटीएस और साइबर सेल ने सतना और जबलपुर से एक दर्जन से ज्यादा युवकों की गिरफ्तारी की थी। इनसे पूछताछ में ऐसे अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ था, जो देश भर में साइबर फ्राड के लिए फर्जी खातों को उपलब्ध कराने और ठगी की राशि को हवाला से बाहर भेजने में जुटा था।

एमपी एटीएस ने तीन युवकों को गुरुग्राम के सोहना से पकड़ा था। उस समय एटीएस का दावा था कि हिमांशु इन सभी का लीडर था। इसी सिलसिले में सभी से शिव कॉलोनी स्थित होटल में पूछताछ की जा रही थी।

10 जनवरी को हिमांशु का बिहार के मधेपुरा में अंतिम संस्कार किया गया था।

10 जनवरी को हिमांशु का बिहार के मधेपुरा में अंतिम संस्कार किया गया था।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने नोएडा पहुंचा था हिमांशु के पिता रमेश मेहता ने बताया था कि वो छठ पूजा में आखिरी बार घर आया था। 14 नवंबर 2024 को नोएडा में पढ़ाई करने के लिए पहली बार वो बिहार से बाहर गया था। वहां, वो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। इससे पहले वो खगड़िया में रहकर आर्मी की तैयारी करता था।

जब वो आर्मी का एग्जाम क्लियर नहीं कर पाया और एज लिमिट खत्म हो गई तो वो दूसरी सरकारी नौकरी की तैयारी करने नोएडा चला गया था। हिमांशु के पिता ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने साजिश के तहत हिमांशु की हत्या की है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की थी।

हिमांशु के पिता रमेश ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था।

हिमांशु के पिता रमेश ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था।

ये खबर भी पढे़ं…

SI बोले-जिम में मुस्लिम न ट्रेनिंग देने आएगा, न लेने

भोपाल में एक जिम में टीम के साथ पहुंचे एसआई ने स्टाफ से कहा कि यहां न कोई मुस्लिम ट्रेनिंग देने आएगा और न ही लेने। टीम के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। पुलिस की मौजूदगी में ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महिला स्टाफ से मुस्लिम ट्रेनरों के बारे में पूछताछ की। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद ACP अक्षय चौधरी ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here