Home मध्यप्रदेश At night, BJYM gheraoed the police station, ASI line | भाजयुमो ने...

At night, BJYM gheraoed the police station, ASI line | भाजयुमो ने थाने का किया घेराव, एएसआई लाइन अटैच: फरियादी के साथ शिकायत करने आए युवा मोर्चा पदाधिकारी को थाने में जाने से रोका, दिया धक्का – Ratlam News

60
0

[ad_1]

रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Google search engine

.

युवती के साथ शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज कराने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला, मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार थाने पहुंचे। थाने के एएसआई दिनेश कणिक ने आयुष के साथ अभद्रता कर दी। थाने के अंदर जाने से रोका। धक्का देकर बाहर कर दिया। इसके बाद थाने में हंगामा मच गया।

थाना परिसर में नारेबाजी करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन व कार्यकर्ता।

थाना परिसर में नारेबाजी करते भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन व कार्यकर्ता।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, गौरव मूणत समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जमकर नारेबाजी की। सीएसपी अभिनव वारंगे पहुंचे। भाजयुमो जिलाध्यक्ष जैन ने एसपी राहुल कुमार को घटना से अवगत कराया। सीएसपी वारंगे, स्टेशन रोड थाना प्रभारी दिनेश भोजक से एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक थाने में हंगामा चला। रात 10.15 बजे एसपी ने एएसआई को लाइन अटैच कर दिया। उसके बाद पदाधिकारी थाने से रवाना हुए।

पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में रोहित पैमाल व लक्की प्रजापत के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।

परिचय दिया फिर भी रोका

भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष जलज सांखला ने बताया मंडल अध्यक्ष फरियादी के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे। एएसआई दिनेश कणिक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। उन्हें परिचय भी दिया कि यह हमारे मंडल अध्यक्ष है। लेकिन उन्होंने धक्का दिया और कहा होगा। बाद में हमने टीआई से बात की। उन्होंने समझाइश दी। हम बाहर आ गए। फिर एएसआई वापस आए और बिल्ला दिखा कर अभद्र व्यवहार किया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एक फरियादी के साथ शिकायत करने आए थे। सब इंस्पेक्टर दिनेश कणिक द्वारा अभद्र व गलत भाषा का प्रयोग किया। जिससे युवा मोर्चा में नाराजगी है। युवा मोर्चा प्रत्येक नागरिक के लिए खड़ा है। पुलिस का कोई भी अधिकारी बदतमीजी से बात करेगा हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से चर्चा हुई है। लाइन अटैच का आश्वासन दिया है।

सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया एएसआई को लाइन अटैच किया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here