Home मध्यप्रदेश Assault With The Principal Of A Government College – Amar Ujala Hindi...

Assault With The Principal Of A Government College – Amar Ujala Hindi News Live

57
0

[ad_1]

सार

Google search engine

Sidhi: जिले के ग्राम बमुरी में संचालित शासकीय कॉलेज सिहावल के प्राचार्य लाल बहादुर साकेत के साथ गांव की ही रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट कर दी है। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Assault with the principal of a government college

शासकीय कॉलेज के प्राचार्य के साथ हुई मारपीट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीधी जिले के सिहावल जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बमुरी में संचालित शासकीय कॉलेज सिहावल के प्राचार्य लाल बहादुर साकेत के साथ गांव की ही रहने वाले कुछ लोगों ने मारपीट कर दी है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि अभी हाल ही में महिला मायावती चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं घर के पास थी और काम कर रही थी। तभी प्राचार्य लाल बहादुर साकेत आए और मेरे साथ गाली गलौज करने लगे, साथ ही मुझे मारा भी। मैंने हल्ला गुहार किया तो आसपास के लोग बचाने दौड़े और किसी कदर मुझे उस छुड़ाकर बाहर ले गए। 

पुलिस को दी गई जानकारी

उन्होंने बताया कि इसके बाद मैंने डायल 100 को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर थाने ले गई, लेकिन फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हालांकि मैंने थाने में पहुंचकर आवेदन दे दिया है और थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है, मुझे जान से मारने की धमकी भी प्राचार्य के द्वारा दी जा रही है।

वीडियो हुआ वायरल

लेकिन आज रविवार के दिन एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जहां प्राचार्य के ऊपर मारपीट करते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो कब का है, इसकी जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here