[ad_1]

हिमंत बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री असम।
विधानसभा चुनाव की वोटिंग पांच दिन बाद 17 नवंबर को होगी। मतदान से पहले राजनैतिक पार्टियां चुनाव में जोर-शोर से जुटे हुए है। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में स्टार प्रचारकों लगातार दौरे कर सभाएं कर रहे। आज शनिवार को भी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा नर्मदापुरम दौरे पर आ रहे है। होशंंगाबाद-इटारसी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ.सीतासरन शर्मा के समर्थन में नर्मदापुरम और सिवनी मालवा विस के प्रत्याशी प्रेमशंकर वर्मा के समर्थन में डोलरिया में सभा करेंगे। नर्मदापुरम में करीब 12 बजे सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इंदिरा चौक के पास सभा करेंगे। यहां उपभोक्ता भंडार के सामने सभा स्थल तैयार किया गया है। जिसके बाद विधानसभा सिवनी मालवा के भाजपा प्रत्याशी प्रेम शंकर वर्मा के समर्थन में डोलरिया में दोपहर 1 बजे बस स्टैंड सेमरी रोड पर करेंगे, विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
[ad_2]
Source link









