Home मध्यप्रदेश An innocent child drank poisonous medicine kept in the house and died...

An innocent child drank poisonous medicine kept in the house and died | मासूम ने घर में रखी जहरीली दवा पी, मौत: विदिशा में 2 साल के बच्चे की गई जान, जन्म के बाद मां की हुई थी मौत – Vidisha News

67
0

[ad_1]

विदिशा के गुलाबगंज थाना क्षेत्र के बारीघाट गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां दो वर्षीय मासूम आदित्य की जहरीली पदार्थ खाने से मौत हो गई। आदित्य घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसने घर में रखी जहरीली दवा की शीशी उठाकर मुंह में डाल ली।

Google search engine

.

पिता राकेश शाक्य ने जैसे ही यह देखा, तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को बचाने का पूरा प्रयास किया। लेकिन इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

मां की पहले ही हो चुकी मौत राकेश के लिए यह दोहरा आघात है। आदित्य के जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मां पूजा का बीमारी के चलते निधन हो गया था। पत्नी की मौत के बाद राकेश ने बेटे को ही जीवन का सहारा माना था। अब वह सहारा भी उनसे छिन गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here