Home मध्यप्रदेश An innocent child became the victim of Harsh firing and got injured...

An innocent child became the victim of Harsh firing and got injured | हर्ष फायर की शिकार हुई मासूम, घायल: घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, घुटने में लगी गोली – Gwalior News

56
0

[ad_1]

घर के बाहर खेल रही दस साल की बच्ची को घुटने के नीचे लगा गोली का छर्रा।

Google search engine

ग्वालियर में घर के बाहर खेल रही एक 10 साल की बच्ची हर्ष फायरिंग की शिकार हुई है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी गोली का छर्रा उसके पैर में घुटने के नीचे आकर लगा है। घायल बच्ची लंगड़ाते हुए अपनी मौसी के पास पहुंची। उसके पैर से खून बह रहा था। आनन-फानन

.

पुलिस ने घायल छात्रा के बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात हमलावरों पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल बच्ची की मौसी ने कुछ दूरी पर एक घर के सामने कुछ असामाजिक तत्वों के खड़े होने और उन पर संदेह जताया है। पुलिस का कहना है कि कोई दो पक्ष की लड़ाई में फायरिंग हुई है और बच्ची को छर्रे लगे हैं। यह दोनों पक्ष कौन थे इनकी पहचान नहीं हो सकी है।

अस्पताल में जांच पड़ताल करती पुलिस

अस्पताल में जांच पड़ताल करती पुलिस

शहर के सिरोल थानाक्षेत्र स्थित फूटी कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय नेहा जाटव पुत्री आशाराम जाटव छटवीं की छात्रा है। नेहा की मां आंगनबाड़ी में काम करती है। पिता एक पटवारी के साथ लिखा-पढ़ी का काम करता है। मंगलवार देर शाम तो नेहा अपने घर से कुछ ही दूरी पर खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और कहने लगी है कि पैर में घुटने के पास कुछ गर्म आकर लगा है। जिस पर नेहा की मौसी प्रियंका जाटव ने देखा तो खून बह रहा था। जिस पर वह अन्य परिजन के साथ उसको लेकर हॉस्पिटल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद बताया कि बच्ची को गोली लगी है। अस्पताल की सूचना पर सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने नेहा और उसके परिजन से बातचीत कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची के पैर में घुटने के नीचे गोली का छर्रा लगा है। एक्स-रे रिपोर्ट में गोली दिख रही है।
मौसी का कहना-पड़ोसियों से झगड़ा हो रहा था उसमें चली गोली
घायल की मौसी प्रियंका जाटव का कहना है कि नेहा बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाले परिवार के यहां कुछ लोग उस पर हमला करने आए थे। उन लोगों ने चार से पांच गोलियां चलाई हैं। वहीं पास में हमारी बकरियां बंधी रहती है। नेहा वहीं खेल रही थी तभी एक गोली आकर उसके पैर में लगी है।
पुलिस का कहना
इस मामले में सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान का कहना है कि छात्रा जहां खेल रही थी वहीं पास दो पक्षों में विवाद चल रहा था। जिसमें फायरिंग हुई है। इसी फायरिंग में छात्रा को छर्रा लगा है। वो दो पक्ष कौन थे उनका पता लगाया जा रहा है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here