Home मध्यप्रदेश All farmers will be given compensation | सभी किसानों को दिया जाएगा...

All farmers will be given compensation | सभी किसानों को दिया जाएगा मुआवजा: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने अधिकारियों के ली बैठक – Morena News

52
0

[ad_1]

मुरैना जिले में अति वर्षा एवं बाढ़ के कारण उत्पन्न परिस्थतियों का जिला प्रशासन द्वारा सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। शेष सर्वे से संबंधित प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द प्रकरण तैयार कर मुआवजा राशि का भुगतान शीघ्र किया जाए। यह निर्देश विधानसभा अध्यक्ष

Google search engine

.

इस अवसर पर कलेक्टर अंकित अस्थान, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ, वन मंडल अधिकारी स्वरूप दीक्षित, पूर्व मंत्र रघुराज कंसाना, सीईओ जिला पंचायत डॉक्टर इच्छित गढ़पाले , अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद सहित संबंधित विभागों के जिला अधिकारी एवं अंबाह जौरा एवं सवलगढ के एसडीएम गूगल मीट से जुड़े हुए थे।

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अति वर्षा एवं बाढ़ के कारण जिले में 8 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है।61 पशु हानि हुई है एवं 468 मकान- दुकानों की आंशिक एवं पूर्ण रूप से क्षति हुई हैं। इसके अलावा जिले में तीन स्थानों पर राहत शिविर भी लगाए गए हैं । उनमें लगभग 300 व्यक्तियों को रुकने से लेकर भोजन, आदि का प्रबंध किया गया है । विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि फसल का पानी सूखने के बाद फसल सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया जाए ।जो सर्वे कार्य पूर्ण हो चुका है ,उसके प्रकरण तैयार कर मुआवजा राशि का वितरण शीघ्र कराया जाए । इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नरेंद्र तोमर ने कहा कि निर्माण विभागों में अभी भी कई प्रकरण ऐसे होगे जहाँ पुल-पुलिया से आवागमन में काफ़ी परेशानी होती होगी। वहां के प्रस्ताव तैयार किए जायें। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि परीक्षा गांव में समान परेशानी देखी गई हैं। उसका भी प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात् शीघ्र भेजा जाये।बैठक में विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने एसडीएम अम्बाह, जौरा और सबलगढ़ से भी संबंधित तहसीलों में अतिवर्षा से उत्पन्न हुई समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here