Home मध्यप्रदेश Ajay Sharma ended his hunger strike on the seventh day | अजय...

Ajay Sharma ended his hunger strike on the seventh day | अजय शर्मा ने सातवें दिन भूख हड़ताल खत्म की: आरटीओ विभाग के कर्मचारियों ने पिलाया जूस – Barwani News

61
0

[ad_1]

परिवहन विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अंजड़ निवासी अजय शर्मा अपने परिवार के साथ आरटीओ कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ थे। उन्होंने 7 दिन बाद रविवार को अपनी भूख हड़ताल तोड़ दी है।

Google search engine

.

भूख हड़ताल पर बैठे अजय शर्मा ने बताया कि मेरा धरने पर बैठने का कारण था कि जो भी व्यक्ति RTO ऑफिस आता है। वह बहुत परेशान हो जाता है। विभाग के द्वारा मुझे अस्वस्थ किया कि अब कोई भी व्यक्ति आए उसे कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस बात का आरटीओ विभाग पूरी तरह से ध्यान रखेगा और आरटीओ का जो कार्य है, वह भी बिना किसी परेशानी से चलता रहेगा।

मेरी भूख हड़ताल 23 से प्रारंभ हुई थी। जो मैंने 29 सितंबर रविवार को समाप्त की है। लगभग मेरी भूख हड़ताल को 7 दिन हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि आरटीओ विभाग से एक कर्मचारी आए थे। उन्होंने मुझे जूस पिलाकर मेरी भूख हड़ताल समाप्त कराई है। मौके पर एजेंट विवेक मलतारे ने भी जाकर अजय शर्मा के हाल जाने और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

आरटीओ विभाग के आशीष कुमार गोस्वामी ने बताया कि अजय शर्मा जो की विगत दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनकी जो भी समस्या और मांगे थी। वह उन्होंने जिला परिवहन विभाग के संज्ञान में रखी जिसको विभाग ने गंभीरता से लेकर विचार करके अस्वस्थ किया है कि समस्याओं को दूर किया जाएगा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here