Home मध्यप्रदेश Ahilyabai’s 300th birth anniversary celebrated in Tikamgarh | टीकमगढ़ में अहिल्याबाई की...

Ahilyabai’s 300th birth anniversary celebrated in Tikamgarh | टीकमगढ़ में अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मनाई: शान ए पार्क में भाजपा नेताओं ने माल्यार्पण कर आदर्शों को किया याद – Tikamgarh News

52
0

[ad_1]

टीकमगढ़ में रविवार को महेंद्र सागर तालाब के शान ए पार्क में देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। यह कार्यक्रम अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जन्मशताब्दी के मौके पर हुआ।

Google search engine

.

भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि पार्टी इस साल विभिन्न गोष्ठियों का आयोजन कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने कठिन परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।

अहिल्याबाई के योगदान को किया याद

सरोज राजपूत ने बताया कि अहिल्याबाई का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था। लेकिन उनका अधिकांश जीवन मध्य प्रदेश में बीता। वह धर्म, न्याय, परोपकार और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने कृषि में सुधार किया और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट, मनोज देवालिया, रीतेश भदौरा और नरेश तिवारी प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी ने किया। कमलेश पाल ने आभार व्यक्त किया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here