Home मध्यप्रदेश After three years, Nagpanchami on Sawan Monday, three auspicious coincidences will also...

After three years, Nagpanchami on Sawan Monday, three auspicious coincidences will also be formed when Chitra Nakshatra is there. | तीन साल बाद सावन सोमवार को नागपंचमी, चित्रा नक्षत्र होने पर तीन शुभ संयोग भी बनेंगे

73
0

[ad_1]

  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Betul
  • After Three Years, Nagpanchami On Sawan Monday, Three Auspicious Coincidences Will Also Be Formed When Chitra Nakshatra Is There.

बैतूल7 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

सावन मास के सातवें सोमवार को नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा। सावन मास में तीन साल बाद नागपंचमी सोमवार को आई है। इस दिन भगवान शिव और नागदेवता की पूजा एक साथ होगी। चित्रा नक्षत्र में आ रही नागपंचमी पर इस बार तीन शुभ योग आ रहे हैं। इसमें से शुक्ल और शुभ नाम के फलकारी योग भी रहेंगे। जिले में नागपंचमी पर्व मनाने को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही हैं।

नागपंचमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार की नागपंचमी पर शिव और नागदेवता एक साथ पूजे जाएंगे। पं. यशवंत शुक्ला के अनुसार इस बार की नागपंचमी चित्रा नक्षत्र में आ रही है। इस दिन मुद्रा, शुक्ल और शुभ योग का अदभुत संयोग बन रहा है।

नागपंचमी पर नागदेवता का विधि विधान से पूजन करने से शुभ फल मिलेगा। उन्होंने बताया जो लोग काल सर्प दोष निवारण करना चाहते हैं, उनके लिए यह पंचमी श्रेष्ठ रहेगी। यह पंचमी मेष, वृषभ, कुंभ, मकर और धनु राशि के लिए फलदायी रहेगी। नाग पंचमी पर विनेतकी, करकट, अनंत, तक्षक और कालिया, वासुकी नाग की खास पूजा की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here