Home मध्यप्रदेश Administrative reshuffle in Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: विदिशा...

Administrative reshuffle in Madhya Pradesh | मध्य प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: विदिशा कलेक्टर रोशन सिंह का उज्जैन तबादला, जनसंपर्क संचालक अंशुल गुप्ता नए कलेक्टर – Vidisha News

62
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। विदिशा के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह का तबादला उज्जैन कर दिया गया है। उनकी जगह 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल गुप्ता को विदिशा का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

Google search engine

.

अंशुल गुप्ता वर्तमान में जनसंपर्क विभाग के संचालक के पद पर कार्यरत थे। उनका प्रशासनिक अनुभव विविध क्षेत्रों में रहा है। वह मुख्यमंत्री कार्यालय में उपसचिव और मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

उज्जैन नगर निगम आयुक्त रह चुके हैं उनका कार्यक्षेत्र उज्जैन नगर निगम आयुक्त के रूप में भी रहा है। इससे पहले उन्होंने उमरिया जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद संभाला। साथ ही इंदौर के महू और धार जिले के कुक्षी में एसडीएम के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

8 महीने पहले ही कलेक्टर बनाया गया था उल्लेखनीय है कि रोशन कुमार सिंह को 8 महीने पहले ही विदिशा का कलेक्टर बनाया गया था। वह मुख्यमंत्री मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं। अंशुल गुप्ता विदिशा के दूसरे ऐसे कलेक्टर होंगे, जो जनसंपर्क संचालक के पद से सीधे विदिशा कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here