Home मध्यप्रदेश A woman working in the field was attacked in Katni | कटनी...

A woman working in the field was attacked in Katni | कटनी में खेत में काम कर रही महिला पर हमला: शरीर पर कई जगह दांतों से काटा, आधे कपड़ों में पहुंचा था हमलावर – Katni News

93
0

[ad_1]

कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र के करैहया गांव में सोमवार दोपहर खेत में उड़द तोड़ने गई 45 वर्षीय गुड्डी बाई पर एक अज्ञात युवक ने हमला किया।

Google search engine

.

युवक ने महिला की नाक काट दी। उसने महिला के कान, गला और शरीर के अन्य हिस्सों को दांतों से काटा। हमले के समय युवक अर्धनग्न अवस्था में था। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इससे पहले हमलावर वहां से फरार हो गया।

महिला के ससुर भैयालाल दाहिया ने बताया कि गुड्डी बाई रोज की तरह खेत में उड़द काटने गई थीं। हमले के बाद वह बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

महिला अभी बदहवास है। इसलिए हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हमलावर की तलाश की जा रही है।

सीएसपी कटनी नेहा पच्चीसिया का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर रवाना हुई है जांच की जा रही है जो भी तत्व सामने आएंगे उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here