Home मध्यप्रदेश A woman was beaten to death in Sidhi on suspicion of witchcraft...

A woman was beaten to death in Sidhi on suspicion of witchcraft | सीधी में जादू-टोने के शक में महिला की पीट-पीटकर हत्या: 80 वर्षीय बुजुर्ग के लकवाग्रस्त पति को भी पीटा; बेटा और पोता घायल – Sidhi News

61
0

[ad_1]

कुसमी अस्पताल में शव का पीएम कराने पहुंचे परिजन।

Google search engine

सीधी जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहा में 80 वर्षीय महिला चिराऊंजिया सिंह पर जादू-टोने का आरोप लगाकर उसकी लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

.

बुधवार रात 8 बजे ग्राम मेडरा से आए पुष्पराज, दिलीप, संतोष, अजय सिंह और इंद्रभान सिंह ने महिला के घर पर धावा बोला। पहले उन्होंने महिला के लकवाग्रस्त पति श्रीमान सिंह को पीटा। फिर महिला को उनके घर से एक किलोमीटर दूर पिपरहा मोहल्ले में ले गए। वहां उन्होंने महिला की हत्या कर दी।

जब महिला के परिवार को इस घटना की जानकारी मिली, तो उन्होंने बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपियों ने महिला के बेटे उदयभान सिंह और पोते पृथ्वीराज सिंह पर भी हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतिका का घायल बेटा उदयभान सिंह।

मृतिका का घायल बेटा उदयभान सिंह।

हमलावर गांव मेडरा से आए थे

मृतिका की बड़ी बहू आराधना सिंह ने बताया कि पांच लोगों ने मिलकर उसके ससुराल वालों पर हमला किया। मुख्य आरोपियों पुष्पराज दिलीप संतोष, अजय सिंह और इंद्रभान सिंह सहित अन्य हमलावर ग्राम मेडरा से आए थे। पहले उन्होंने पहले लकवाग्रस्त ससुर श्रीमान सिंह को वहीं पीटा और फिर सास को पास के पिपरहा मोहल्ले ले गए। वहां मारपीट कर उनकी हत्या कर दी।

पीएम कराने के लिए अस्पताल पहुंच मृतिका के परिजन।

पीएम कराने के लिए अस्पताल पहुंच मृतिका के परिजन।

आरोपियों की गिरफ्तार के छापेमारी जारी

कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here