Home मध्यप्रदेश A truck hit a pickup in Rewa | रीवा में पिकअप को...

A truck hit a pickup in Rewa | रीवा में पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर: एक महिला की मौत, 21 घायल ; सेमरिया से प्रयागराज जा रहे थे लोग – Rewa News

51
0

[ad_1]

रीवा के सेमरिया से प्रयागराज जा रहे पिकअप वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है जबकि अन्य 21 लोग घायल हुए हैं। हादसे में जो लोग कम घायल हुए हैं उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरमौर में रखा गया है। जबकि गंभीर र

Google search engine

.

प्रत्यक्षदर्शी दया प्रसाद रजक ने बताया कि हम सभी लोग सेमरिया से पिकअप वाहन में सवार होकर प्रयागराज गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। प्रयागराज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में एक तरफ से जोरदार टक्कर मार दी। मुझे छोड़कर बाकी सभी लोग घायल हुए हैं। मेरे कंधे में चोट आई है। मैं सबसे पीछे खड़ा था इसलिए मैं बाल-बाल बच गया।

एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि पिकअप क्रमांक MP19ZH 6606 को ट्रक ने टक्कर मारी है। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ट्रक को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे में यश दाहिया,सावित्री नामदेव,गीता रजक, दया प्रसाद रजक, रामविलास कुशवाहा, संतोष कुशवाहा,प्रेमवती कुशवाहा,रेमुनिया दहिया, शांति दहिया,बीना दहिया,दुअसिया कुशवाहा, संतोष तिवारी, शिवांश तिवारी, आशा कुशवाहा,संगीता नामदेव,सोनाबाई चौरसिया, शंभू दाहिया, मुन्नी केवट,माधुरी तिवारी,पूनम दाहिया,गोकुल चौरसिया घायल हुए हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here