Home मध्यप्रदेश A thief entered with a ticket to steal 2 thousand year old...

A thief entered with a ticket to steal 2 thousand year old coins | टिकट लेकर 2 हजार साल पुराने सिक्के चुराने घुसा चोर: स्टेट म्यूजियम की घटना, डेढ़ दिन अंदर ही रहा चोर, गुप्तकालीन, ब्रिटिशकाल और नवाबी जमान के सिक्के भी बरामद – Bhopal News

57
0

[ad_1]

श्यालमा हिल्स स्थित स्टेट म्यूजिम में पुलिस ने एक चोर को दबोचा है, यह चोर स्टेट म्यूजियम में से गुप्त काल से सल्तनत काल तक के सिक्के हुए थे चोरी करने आया था। जिसे मंगलवार सुबह म्यूजियम के कर्मचरियों ने देखा। जिसके बाद इसकी सूचना म्यूजियम के कर्मचारिय

Google search engine

.

अर्धनग्न हालत में मिला चोर
म्यूजियम कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे जब म्यूजियम का ताला खोला गया थो तो म्यूजिम के अंदर मौजूद दालान में एक आदमी बेहोशी की हालत में पड़ा था, दूसरी तरफ कई अलमारियों के कांच टूटे हुए थे। पास में एक रस्सी पड़ी थी, युवक के हाथ में ग्लब्ज और चेहरे पर मास्क था। उसके बाद एक बड़ा बैग था, जिसमें गुप्त काल से सल्तनत काल तक के सिक्के थे। साथ ही कई अन्य जरूरी चीजें भी उसके पास थीं। जिसमें चांदी के बर्तन और म्यूजियम का कई तरह का सामान था। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। श्यामला हिल्स थाना पुलिस के अलावा डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल सहित अन्य पुलिस के आला अफसर इस समय चोर के साथ पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल चोर बिहार के गया का बताया जा रहा है, जिसका नाम विनोद यादव है। यह सुबह अर्धनग्न हालत में मिला है।

एक दिन पहले टिकट लेकर घुसा था चोर
डीसीपी जोन 3 रियाज इकबाल ने बताया कि सबसे पहले कर्मचारियों ने श्यामला हिल्स थाने को सूचना दी, यहां पर होम गार्ड और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड भी लगे हैं, यह चोर विनोद यादव बिहार के गया का रहने वाला है, रविवार को विनोद स्टेट म्यूजियम में टिकट लेकर गया था, वह अंदर ही छुप गया, म्यूजियम बंद हो गया और यह अंदर ही छुप गया। पूरे गार्ड बाहर आ गए और म्यूजियम बंद हो गया, तो उन्होंने कई सारे बॉक्स और कई ताले तोड़े। चोर पीछे की तरफ बड़ी दीवार से चढ़ने की कोशिश कर रहा था, जिससे वह गिर गया और उसे चोट लगी, वह वहीं गिर गया। 8 से 10 करोड़ का समाना उसके पास मिला है।

नहीं है अलार्म सिस्टम सीसीटीवी भी बंद
रियाज इकबाल ने बताया कि चोर से कई चीजें बरामद हुई हैं। जिसके बाद हमारी एक टीम गया भी रवाना हुई है। उसके पास से रस्सी है आरी स्क्रू ड्राइवर आदि चीजें मिली हैं। इसमें गुप्तकाल ब्रिटिशकाल के भी है कुछ नवाब के काल सिक्के व बर्तन मिले हैं। इसके अलावा कुछ गोल्ड के सिक्के भी हैं। जिसकी वैल्यू करीब 8 करोड़ हो सकती है। इसके अलावा हमें यहां जो कमियां मिली है वह है यहां पर अलार्म सिस्टम का नहीं होना और यहां पर अधिकतर सीसीटीवी भी बंद मिले हैं। हमें यहां पर पचास से ऊपर फिंगर प्रिंट मिले हैं। हम इसकी जांच कर रहे हैं प्रथम दृष्टिया लग रहा है कि वह अकेला था।

म्यूजियम में 50 करोड़ से अधिक का सामान
पुलिस के अनुसार जहां म्यूजियम में सिक्योरिटी व्यवस्था काफी कमजोर है तो दूसरी तरफ यहां पर करीब 50 करोड़ से अधिक का सामान मौजूद है। जिसको लेकर पुलिस ने म्यूजियम प्रबंधन को बताया है कि यहां पर सुरक्षा के लिए और क्या बेहतर हो सकता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here