Home मध्यप्रदेश A snake bit a sleeping girl | झाड़फूंक कराने के बाद सांप...

A snake bit a sleeping girl | झाड़फूंक कराने के बाद सांप लेकर अस्पताल पहुंचे, गंभीर हालत में PICU में चल रहा इलाज

53
0

[ad_1]

छतरपुर (मध्य प्रदेश)33 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

छतरपुर में मासूम बच्ची को सोते समय सांप ने काट लिया। परिजन पहले उसकी झाड़फूंक कराते रहे। इतनी देर में बच्ची की हालत बिगड़ गई। फिलहाल उसे PICU (पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट) में भर्ती किया गया है।मामला मऊसहानियां क्षेत्र के ग्राम नन्नीमऊ का है।

गांव के ब्रजगोपाल लटौरिया ने बताया कि बच्ची खुशबू सुबह बिस्तर पर सो रही थी, तभी अचानक सांप ने उसे ऊंगली में डस लिया। परिवार के लोगों ने जब बच्ची को दर्द में देखा तो तत्काल बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे।

जहां नौगांव अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिवार के लोग सांप को लेकर भी अस्पताल पहुंचे, ताकि डॉक्टर सांप के जहर के बारे में जानकारी लगा सके। इस मामले में परिजनों ने बच्ची को झाड़-फूंक के लिए भी मऊसहानियां में कुछ समय के लिए रोका, जिससे उसे अस्पताल आने में देरी हुई।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here