Home मध्यप्रदेश A school van parked outside the school caught fire | स्कूल के...

A school van parked outside the school caught fire | स्कूल के बाहर खड़ी स्कूल वैन में भड़की आग: पुलिस और ग्रामीणों ने पाया काबू, बच्चों को किया रेस्क्यू – Shivpuri News

59
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के सीहोर गांव में एक प्राइवेट स्कूल की छुट्टी के वक्त स्कूल के मुख्य दरवाजे के बाहर खड़ी स्कूल वैन के सिलेंडर में अचानक से आग भड़क गई। बताया गया है कि जिस वक्त सिलेंडर में आग भड़की उस वक्त आग की लपटे स्कूल के दरवाजे

Google search engine

.

वहीं बच्चों का भी निकलना उस वक्त हो रहा था। आग की लपटों की चपेट में कोई भी बच्चा नहीं आया। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण सहित पुलिस मौके पर पहुंची। जिनके ओर से स्कूल के पीछे दीवार से बच्चों को बाहर निकाला।

जानकारी के मुताबिक आज शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सैंट्रल एकेडमी स्कूल के बाहर खडी मारूती वैन मे अचानक आग लग गई आग लगने से स्कूल मे अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना लगते ही ग्रामीण सहित सीहोर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्कूल के पीछे की दीवाल से स्कूल मे फंसे करीबन 100-150 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला साथ ही गैस एजेंसी स्टाफ की मदद से मारुति वैन मे लगी आग पर काबू पाया गया।

ग्रामीणों और पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से इस घटनाक्रम में किसी भी प्रकार की कोई जन-हानि नहीं हुई। सीहोर थाना प्रभारी राघवेंद्र यादव ने बताया कि इस मामले में आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here