[ad_1]
आलीराजपुर में खंडवा-वडोदरा स्टेट हाईवे पर निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही सामने आई है। शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले तीन किलोमीटर के हिस्से में राक्सा तिराहे पर जाम की समस्या थी।
.
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने मिलकर फतेह क्लब के कॉर्नर को एल आकार से सी आकार में बदलने का निर्णय लिया। एमपीआरडीसी को इस कार्य के लिए 10 लाख रुपए की राशि मिली।
टर्न को चौड़ा करने के बाद सीसी कार्य किया गया, लेकिन निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं हुआ। नई बनी सड़क से गिट्टी उखड़ने लगी है।
कलेक्टर रोजाना इस मार्ग से कई बार गुजरते हैं। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा। विशेषज्ञों के अनुसार डामरीकरण के बिना यह समस्या बनी रहेगी।
दाहोद नाका चौराहे पर पेट्रोल पंप के सामने भी सड़क खराब है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।



[ad_2]
Source link









