Home मध्यप्रदेश A python swallowed a goat in the sea | सागर में अजगर...

A python swallowed a goat in the sea | सागर में अजगर ने बकरी को निगला: झड़ियों के बीच बैठा था, बकरी की आवाज सुन चरवाहा पहुंचा तो नजारा देख रह गया दंग – Sagar News

43
0

[ad_1]

सागर में दक्षिण वन मंडल के वन परिक्षेत्र सागर में जैसीनगर के पास करीब 10 फीट लंबे अजगर ने बकरी को निगल लिया। चरवाहा मौके पर पहुंचा तो वहां का नजारा देख दंग रह गया। चरवाहे ने ग्रामीण और वन विभाग को सूचना दी। घटनाक्रम की खबर लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो

Google search engine

.

दरअसल, जैसीनगर क्षेत्र के ग्राम परासिया से आधा किलोमीटर दूर जंगल में करीब 10 फीट लंबा अजगर झाड़ियों के बीच बैठा था। तभी परासिया के रहने वाले गौरी अहिरवार अपनी बकरियों को चराने के लिए गांव से जंगल गए थे।

इसी बीच उनकी एक बकरी की तेज आवाज आई तो उन्होंने जाकर देखा। जहां बकरी को अजगर निगले हुए था। इसके बाद उन्होंने तुरंत ही सूचना गांव वालों को दी। गांव वाले मौके पर पहुंचे, तब तक अजगर बकरी को निकल चुका था। बकरी को निगलने के बाद अजगर हिल भी नहीं पा रहा। एक ही स्थान पर बैठा था।सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अजगर का रेस्क्यू कर पकड़ा गया और प्लांटेशन में छोड़ा गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here