Home मध्यप्रदेश A procession of 14 tableaus started in Khandwa | रात के 12...

A procession of 14 tableaus started in Khandwa | रात के 12 बजे, झांकियां शुरू नहीं हो पाई: महाकाल सवारी, अयोध्या उत्सव से लेकर केदारनाथ के दर्शन; चप्पे-चप्पे पर पुलिस… – Khandwa News

63
0

[ad_1]

शहर के बांबे बाजार से रात 12.10 बजे तक गणेश विसर्जन के चल समारोह निकलते रहें।

Google search engine

अनंत चतुर्दशी पर शहर में गणेश विसर्जन के बाद झांकियों का चल समारोह रात 12 बजे तक भी शुरू नहीं हो पाया है। 14 से अधिक झांकियां जलेबी चौक पर एकत्र हुई है। यहां से बजरंग चौक, कहारवाड़ी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बांबे बाजार होते हुए अपने स्थान पर लौटेगी।

.

झांकियों में उज्जैन के महाकाल की शाही सवारी, अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव के साथ भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार के दर्शन हो रहे है। इसके अलावा भगवान केदारनाथ, आदियोगी सहित शिवजी के विभिन्न स्वरूप नजर आ रहे है। लोकमान्य तिलक गणेश उत्सव मनाते तो मां कालिका तांडव, मां चंडिका, ब्रह्मा, विष्णु और महेश वंदना करते दिखाई दे रहे है। भगवान श्रीकृष्ण लीलाएं करते नजर आ रहे है।

अब जान लिजिए, कुछ प्रमुख झांकियों की खासियत

ओम सांई राम गणेश मंडल

स्थान- रमा कालोनी सांई मंदिर, वर्ष- 14वां, झांकी की लंबाई- 25 फीट, विषय- झांकी में श्रीकृष्ण राधा जी को नौका विहार कराते दिखाई दे रहे है।

शनि मंदिर चौक गणेश मंडल

स्थान- शनि मंदिर, वर्ष- 45वां, लंबाई- 30 फीट की दो झांकी, विषय- झांकी में मां काली का तांडव, चंडिका माता और ब्रह्मा, विष्णु और महेश वंदना करते दिखाई दे रहे हैं।

दादाजी ग्रुप गणेश मंडल

स्थान- भवानी माता चौक, वर्ष- 48वां, झांकी की लंबाई- 23 फीट, विषय- उज्जैन के महाकाल की शाही सवारी, महाकाल बाबा पालकी में दर्शन दें रहे हैं।

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर पड़ावा

स्थान- पड़ावा चौक, वर्ष- 78वां, झांकी की लंबाई- 40 फीट, विषय- झांकी में बेंगलुरु के पास चिक्काबल्लापुर में आदियोगी भगवान के दर्शन हो रहे है।

छत्रपति शिवाजी नगर मित्र मंडल

स्थान- दादाजी वार्ड, वर्ष- 26वां, झांकी की लंबाई- 25 फीट, विषय- राम मंदिर और केदारनाथ धाम में भोलेनाथ के दर्शन हो रहे है।

बुधवारा बाजार चौक गणेश मंडल

स्थान- बुधवारा बाजार, वर्ष- 67वां, झांकी की लंबाई- 40 फीट, विषय- भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई गई हैं।

शिवाजी चौक गणेश मंडल

स्थान- शिवाजी चौक, वर्ष- 56वां, झांकी की लंबाई- 30 फीट, विषय- भस्मासुर के साथ मोहिनी बनकर भगवान विष्णु अमृत पान करते दिखाए गए है।

जय अंबे चौक गणेश मंडल

स्थान- जय अंबे चौक, शिवाजी चौक। वर्ष- 7वां, झांकी की लंबाई- 20 फीट, विषय- अयोध्या में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर आधारित झांकी है।

महाकाल बोस मंडल शीतला माता मंदिर

स्थान- इंदिरा चौक, वर्ष- सातवां, झांकी की लंबाई- 30 फीट, विषय- वर्ल्ड कप 2024 में भारत की जीत पर आधारित झांकी बनाई गई है।

वीर तानाजी चौक गणेश मंडल

स्थान- दुबे कालोनी, शिवाजी चौक। वर्ष- तीसरा, झांकी की लंबाई- 20 फीट, विषय- झांकी में लोकमान्य तिलक गणेश वंदना करते नजर आ रहे है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here