Home मध्यप्रदेश A four wheeler caught fire due to unknown reasons | चार पहिया...

A four wheeler caught fire due to unknown reasons | चार पहिया वाहन में अज्ञात कारणों से लगी आग: एक घंटे में पूरा वाहन जलकर खाक, पास में खड़ा ट्रक चपेट में आने से बचा – Burhanpur (MP) News

58
0

[ad_1]

शहर के बीच स्थित सिंधी बस्ती हमीदपुरा बाइपास पर एक चार पहिया में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से करीब एक घंटे के भीतर वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि यहां पास ही खड़े ट्रक को आग ने अपनी चपेट में नहीं लिया नहीं तो ट्रक भी जल जाता।

Google search engine

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे के आसपास की है। हमीदपुरा क्षेत्र में एक पुलिया पर अधिकांश लोग अपने वाहन खड़े करते हैं। यहीं एक चार पहिया वाहन भी खड़ा था जिसमें अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग करीब 1 घंटे तक दहकती रही। इससे पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पहले आग पर काबू पाने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो पाए। बाद में अग्निशमन वाहन को बुलाया गया।

ट्रक भी आ सकता था चपेट में

चार पहिया वाहन से ही सटकर एक ट्रक भी खड़ा था। वह भी आग की चपेट में आ सकता था। हालांकि, बच गया। वहीं बारिश के मौसम में अचानक आग लगना किसी को समझ नहीं आ रहा है। आग से वाहन पूरी तरह जल गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here