Home मध्यप्रदेश A flock of vultures was seen in Mauganj after a long time...

A flock of vultures was seen in Mauganj after a long time | मऊगंज में लंबे समय बाद दिखा गिद्धों का झुंड: लोगों ने कैमरे में कैद की तस्वीरें, इस साल संख्या भी बढ़ी – Mauganj News

58
0

[ad_1]

मऊगंज जिले में लंबे समय बाद सोमवार को गिद्धों का झुंड दिखा है। इसे देखते ही लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।

Google search engine

.

गिद्धों का झुंड मऊगंज-सीधी मार्ग में भाठी जंगल के पास रामसागर बांध के नीचे दिखा है। एक समय यह क्षेत्र गिद्धों का ठिकाना माना जाता था। लेकिन, काफी समय से यहां पर यह पक्षी दिखाई देना बंद हो गए थे। यही कारण है कि विलुप्त होते पक्षियों को स्थानीय लोगों ने देखा तो खुशी में गिद्धों के तस्वीरें कैमरे में कैदकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी।

गिद्धों संख्या भी बढ़ी

गिद्ध प्रजाति के पक्षियों की संख्या घटते ही सरकार ने इस विषय को संज्ञान में लिया था। रीवा जिले में 16 फरवरी से 18 फरवरी तक गिद्ध गणना का काम किया गया था। गणना में गिद्धों 700 के पार पहुंच गई थी।

वहीं 2021 में हुई गणना में गिद्धों की संख्या में महज 345 थी। गिद्धों की बढ़ती संख्या को यहां के वातावरण को अच्छा संकेत माना गया है। ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जो गिद्धों ने अपने अंडे पहले ही दे दिए थे। गिद्धों की संख्या ज्यादा होने का सीधा सा अर्थ है कि रीवा और मऊगंज जिले और उसके आसपास के इलाकों में जहां जहरीली कीटनाशक दवा का इस्तेमाल कम हो रहा है। ऐसी स्थिति में इस तरह गिद्धों का समूह पाया जाना वातावरण के लिए बेहतर हैं।

गिद्धों का झुंड

गिद्धों का झुंड

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here