Home मध्यप्रदेश A farmer’s house caught fire while he was working in the field...

A farmer’s house caught fire while he was working in the field | खेत में काम करने गए किसान के घर लगी आग: सिवनी के सहसना गांव में घर का सारा सामान जलकर राख, कारण अज्ञात – Seoni News

56
0

[ad_1]

सिवनी जिले के लखनादौन विकासखंड के सहसना गांव में सोमवार सुबह किसान सोहन मर्सकोले के मकान में आग लग गई। घटना के समय सोहन अपने खेत में काम करने गए हुए थे।

Google search engine

.

आसपास के लोगों ने जब मकान से धुआं निकलते देखा तो तुरंत मकान मालिक और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही सोहन घर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और दमकल को बुलाया गया।

दुर्भाग्यवश, दमकल के पहुंचने से पहले ही घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सोहन ने बताया कि उनके घर की सारी गृहस्थी जल गई।

लखनादौन पुलिस के अलावा राजस्व विभाग की टीम भी जांच में जुट गई है। अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आग लगने का कारण क्या था और कितना नुकसान हुआ है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here