Home मध्यप्रदेश A boy and a girl broke the shutter of a shop and...

A boy and a girl broke the shutter of a shop and stole money, case registered | लड़का-लड़की ने दुकान का शटर उचकाकर रुपए चुराए, केस: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए आरोपी, पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी – Indore News

51
0

[ad_1]

एक लड़का और एक लड़की के द्वारा दुकान की शटर उचकाकर चोरी करने का मामला सामने आया है। दोनों सीसीटीवी में कैद हुए है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

Google search engine

.

विजय नगर थाना पुलिस ने फरियादी मितेश मौर्या उम्र 29 साल निवासी प्रकाशचन्द्र सेठी नगर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अज्ञात आरोपी ने फरियादी की दुकान की शटर उचकाकर दुकान में रखे नगदी रुपए, पूजा में रखे चांदी के सिक्के चुराकर ले गया। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में लड़का और एक लड़की शटर उचकाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

एक अन्य चोरी में बदमाश ने लेडिज कपड़े और रुपए चुराए

वहीं लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार अशोक कपूर निवासी स्कीम नंबर 114 पार्ट 2 सत्य सांई नगर की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि

वो और उसका बेटा खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठ कर देखा तो ग्राउंड फ्लोर की खिड़की की ग्रिल काटकर पूजा वाले कमरे से पूजा के चांदी के बर्तन और सामान, बेटी के बंद पड़े कमरे से लेडिज कपड़े और नगदी 5 हजार रुपए कोई चुरा ले गया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here