Home मध्यप्रदेश A 4-year-old girl died after being crushed by a dumper | डंपर...

A 4-year-old girl died after being crushed by a dumper | डंपर ने 4 साल की बच्ची को रौंदा, मौत: तेज स्पीड में चला रहा था ड्रायवर, दादा के साथ खेलते हुए आई थी – Ratlam News

67
0

[ad_1]

रतलाम शहर में डंपर चालकों की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं है। दादा के साथ खेत पर गई एक 4 साल की बच्ची खेलते हुए रिंग रोड की पुलिया पर आ गई। जहां तेज रफ्तार में आए डंपर चालक ने रौंद दिया।

Google search engine

.

शहर के डीडी नगर पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम हरथली निवासी अनिल गामड़ की बेटी जया (4) अपने दादाजी शांतिलाल के साथ गांव के पास स्थित खेत पर गई थी। वहां से वह खेलते हुए रिंग रोड की पुलिया पर आ गई। इसी दौरान शाम 6 बजे पीछे से सागोद की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे मूरम से भरे डंपर क्रमांक एमपी 13 जीए 7856 ने बच्ची को रौंद दिया। आसपास के लोगों ने घटना देख ड्राइवर दिलीप (22) पिता वेस्ता अमलियार को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले किया।

डीडी नगर थाना एसआई कांतिलाल सोनार्थी ने बताया कि डंपर के नंबर के आधार पर पता किया तो दीपक टांक का निकला है। ड्राइवर के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाकर एक्सीडेंट करने का बीएनएस की धारा 106(1) में केस दर्ज किया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here