Home मध्यप्रदेश A 16 feet tall tiger is being made from scrap in Pench...

A 16 feet tall tiger is being made from scrap in Pench | पेंच में स्क्रैप से बन रहा 16 फीट ऊंचा टाइगर: 29 को विश्व बाघ दिवस पर होगा अनावरण, दावा- अभी सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा जॉर्जिया में – Seoni News

63
0

[ad_1]

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में दुनिया की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय कलाकार विक्की और उनकी टीम द्वारा यह प्रतिमा पुरानी साइकिल, पाइप और जंग लगी लोहे की चादरों जैसे कबाड़ से बनाई जा रही है।

Google search engine

.

प्रतिमा का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ से प्रेरित है। पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश सिंह ने बताया कि यह कार्य मिशन लाइफ के तीन आर (रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल) के सिद्धांत पर आधारित है। प्रतिमा का निर्माण जनवरी माह से चल रहा है।

वर्ल्ड रिकॉर्ड एकेडमी के अनुसार, वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी बाघ प्रतिमा अमेरिका के जॉर्जिया में है। वह 8 फीट ऊंची और 14 फीट लंबी है। पेंच में बन रही प्रतिमा इससे दोगुनी से भी बड़ी होगी। यह 16 फीट से अधिक ऊंची और 36 फीट से अधिक लंबी होगी।

यह विशालकाय बाघ प्रतिमा 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस के अवसर पर जनता के लिए प्रदर्शित की जाएगी। यह प्रतिमा मेक इन इंडिया के प्रतीक चिन्ह से भी प्रेरित है, जो एक सिंह की आकृति है और वह भी पुनर्चक्रित सामग्री से बनी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here