Home मध्यप्रदेश A 1.2 km long flyover will be built in Jabalpur | जबलपुर...

A 1.2 km long flyover will be built in Jabalpur | जबलपुर में बनेगा 1.2 किमी लंबा फ्लाई ओवर: संजीवनी नगर से जीरो डिग्री तक पश्चिम-उत्तर विधानसभा को जोड़ेगा,180 करोड़ आएगी लागत – Jabalpur News

65
0

[ad_1]

जबलपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक नए फ्लाई ओवर का निर्माण होगा। संजीवनी नगर से जीरो डिग्री एकता चौक तक बनने वाले इस आरओबी सह फ्लाई ओवर की लागत 180 करोड़ रुपए है। इस पुल की लंबाई 1.2 किलोमीटर होगी।

Google search engine

.

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को प्रदेश सरकार के मुख्य बजट 2025-26 में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जीरो डिग्री विजय नगर से रेल लाइन के उस पार संजीवनी नगर तक फ्लाई ओवर की मांग की जा रही थी।

जबलपुर में कई फ्लाई ओवर प्रोजेक्ट चल रहे हैं। दमोह नाका से मदनमहल तक प्रदेश का सबसे बड़ा फ्लाई ओवर पूरा होने के करीब है। इसके अलावा सीआरएफ के अंतर्गत कई अन्य फ्लाई ओवर प्रस्तावित हैं। इनमें आदर्श नगर साईं मंदिर से बंदरिया तिराहा होते हुए अनगढ़ महावीर मंदिर और हवाबाग कॉलेज तक का मार्ग शामिल है।

होटल ऋषि रीजेंसी से हाई कोर्ट चौक, घमापुर चौक और भान तलैया से रद्दी चौकी कैप्टन हमीद चौक तक भी फ्लाई ओवर बनेगा। एम्पायर तिराहे से पैंटी नाका होकर वाय.एम.सी.ए. ग्राउंड तक फ्लाई ओवर का काम शुरू हो चुका है।

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि नए फ्लाई ओवर से रेल लाइन के दोनों ओर की घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। इससे पश्चिम और उत्तर विधानसभा क्षेत्र आपस में सीधे जुड़ जाएंगे। वर्तमान में इन क्षेत्रों के बीच सीधा मार्ग नहीं है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here