Home मध्यप्रदेश Minister of State said- Change of mind is necessary for change of...

Minister of State said- Change of mind is necessary for change of society | राज्यमंत्री बोले- समाज परिवर्तन के लिए मन परिवर्तन जरुरी: सौंधिया राजपूत महासभा के शिविर में कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास पर फोकस – rajgarh (MP) News

63
0

[ad_1]

राजगढ जिले के जीरापुर में राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सबसे पहले मन परिवर्तन जरूरी है। यह तभी संभव है जब कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण देकर जागरूक किया जाए।

Google search engine

.

अखिल भारतीय सौंधिया राजपूत महासभा द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिलास्तरीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हुआ। शिविर में सात सत्र आयोजित किए गए। इनमें समाज संगठन की अवधारणा, कार्यपद्धति, कार्यकर्ता का व्यक्तित्व विकास, प्रबंधन और सामाजिक संपत्तियों के विकास जैसे विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही ग्राम समिति व परिवार की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इन सत्रों को प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह परिहार, राष्ट्रीय मार्गदर्शक सदस्य, इंदौर जिला अध्यक्ष चेन सिंह आर्य और आगर जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह बोडाना ने संबोधित किया। राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष रूगनाथ सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह और संगठन मंत्री विक्रम सिंह राघवी भी इस अवसर पर मौजूद थे।

शिविर का उद्घाटन राज्यमंत्री ने किया।

शिविर का उद्घाटन राज्यमंत्री ने किया।

बड़ी संख्या में समाज के लोग यात्रा में शामिल हुए।

बड़ी संख्या में समाज के लोग यात्रा में शामिल हुए।

शिविर के दौरान रात्रिकालीन आनंद सत्र और प्रातः योग सत्र भी आयोजित किए गए। प्रदेश महासचिव संजय सिंह पंवार ने योगाभ्यास कराया।

समापन सत्र में राष्ट्रीय मार्गदर्शक हरिसिंह पंवार, राष्ट्रीय महासचिव प्रताप सिंह सिसोदिया और प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी ने भाग लिया। जिलापंचायत अध्यक्ष चंद्रसिंह सालरिया खेड़ी और प्रदेश महासचिव प्यारेलाल चौहान सहित कई पदाधिकारियों ने समाज सेवा में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान ने प्रशिक्षण शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला युवा संगठन मंत्री अर्जुन सिंह पंवार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु पंवार ने किया।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गंगाराम परमार, जिला महासचिव कनीराम पंवार, कोषाध्यक्ष भरत मंडलोई और सचिव ईश्वर सिंह परमार सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सबसे पहले मन परिवर्तन जरूरी है।

राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सबसे पहले मन परिवर्तन जरूरी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here