Home मध्यप्रदेश The biggest Kanwar Yatra that started from Dharaji reached Dewas | धाराजी...

The biggest Kanwar Yatra that started from Dharaji reached Dewas | धाराजी से निकली सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा देवास पहुंची: 1500 श्रद्धालुओं के साथ शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत, कल उज्जैन रवाना होगी – Dewas News

54
0

[ad_1]

देवास में शनिवार शाम को धाराजी से मां नर्मदा का जल लेकर निकली जिले की सबसे बड़ी बोल बम कांवड़ यात्रा पहुंची। इस यात्रा में लगभग 1500 श्रद्धालु शामिल हैं। कांवड़ यात्रा भोपाल चौराहे से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। शहर में कई स्थानों पर श्र

Google search engine

.

इस कांवड़ यात्रा की शुरुआत पिछले दिनों धाराजी से हुई थी। यात्रा में 11 वर्ष के बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, इस कांवड़ यात्रा की शुरुआत वर्ष 1997 में हुई थी। तब से लगातार जिले से यह यात्रा निकाली जा रही है। पहले वर्ष यात्रा में केवल 54 श्रद्धालु शामिल हुए थे। अब यह संख्या बढ़कर 1500 तक पहुंच गई है।

मां चामुंडा सेवा समिति ने समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की अगवानी की। भोपाल रोड पर पुष्पमालाओं से कांवड़ियों का स्वागत किया गया। समिति ने पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए कांवड़ियों को यात्रा के दौरान अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प दिलाया। कांवड़ियों द्वारा ‘बोल बम बोल बम’ के उद्घोष से पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

देखिए तस्वीरें…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here