Home मध्यप्रदेश The body of a woman was found hanging in Mauganj | मऊगंज...

The body of a woman was found hanging in Mauganj | मऊगंज में फांसी के फंदे पर मिला महिला का शव: मां ने कहा-पुलिस ने जबरदस्ती आत्महत्या के दस्तावेजों पर जबरन अंगूठा लगवाया – Mauganj News

62
0

[ad_1]

मृतक आविदा की तीन साल पहले ही शादी हुई थी।

Google search engine

मऊगंज के वार्ड क्रमांक 5 ताजिया चौक में बीती रात एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान आविदा अंसारी पुत्री यार मोहम्मद उर्फ बबुली के रुप में हुई है। तकरीबन तीन साल पहले उसकी मोहम्मद अंसारी से शादी हुई थी। उसका एक दो साल का बेट

.

परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

पुलिस इस घटना को सामान्य आत्महत्या बता रही है। वहीं मृतका के परिजन का कहना है कि प्लानिंग के तहत उसका मर्डर किया गया है।आविदा की हत्या को आत्महत्या दिखाया जा रहा है ताकि अपराधियों को बचाया जा सके।

मां बोलीं- पीएम कराने के दौरान मिली मौत की जानकारी

मृतका की मां का आरोप है कि उन्हें समय पर बेटी के निधन की जानकारी नहीं दी गई। उन्हें तब पता चला जब आविदा का शव मऊगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पोस्टमॉर्टम रूम में भेजा गया था।मां का कहना है कि शव पर कई स्थानों पर गंभीर चोटों के निशान थे। ये निशान बताते हैं कि यह सुसाइड नहीं बल्कि हिंसा का परिणाम है।

सुसाइड की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सुसाइड की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

मां ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप

मृतका की मां ने कहा, ‘मेरी बेटी को दहेज की लालसा में मार डाला गया। अब उस हत्या पर पर्दा डालने की कोशिश हो रही है।’आविदा की मां का कहना है कि मोहम्मद अंसारी उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया था। फिर उसके साथ शादी कर ली।

मां का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद से पांच लाख रुपए के दहेज की मांग शुरू हो गई थी। उसे लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जाती थी। इसकी सूचना मायके पक्ष को मिलती रही थी।

परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाया

परिजनों ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां का कहना है कि जब वे अपनी शिकायत दर्ज कराने थाना पहुंचीं, तो पुलिस ने न केवल टालमटोल किया बल्कि शिकायत दर्ज से भी इनकार कर दिया।

मृतक की मां का कहना है कि कथित रूप से आत्महत्या के दस्तावेजों पर उनसे जबरन अंगूठा लगवाया गया।वहीं, पुलिस ने प्रेस कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here