Home मध्यप्रदेश परासिया में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस...

परासिया में दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस कर रही मामले की जांच | Mother of two children hanged herself in Parasia, police is probing the matter

57
0

[ad_1]

छिंदवाड़ा3 घंटे पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

परासिया के न्युटन चौकी के मायावाड़ी गांव में एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया जिसके बाद हडक़ंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला अपने रिश्तेदार के यहां शादी में जाने की जिद कर रही थी, लेकिन जब उसे परिजनों ने जाने नहीं दिया तो उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया, पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मायावाडी गांव में महिला का शव फांसी पर लटका पाया गया।

महिला अपने रिश्तेदार के घर शादी में मोआरी जाना चाहती थी। पति काम पर चला गया वहीं बेटी केटरिंग के काम से चली गई। बेटा टैंट खोलने में लग गया। इधर घर में अकेली महिला ने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शाम को जब सभी घर लौटे तो महिला का शव फासी पर लटका पाया गया। महिला नीलवती परानी के दो बच्चे है। एक बेटा टेंट में काम करता है।

बडी बेटी कैटरिंग के काम में जाती है। पति गांव में ही खेत में काम करता है। महिला कल से शादी में मोआरी जाने की बात कर रही थी। आज सुबह भी उसने पति विजय परानी से यही कहा था।

महिला का शव देर शाम परासिया अस्पताल की मरचुरी में लाया गया। महिला के भतीजे सूरज ने बताया कि घर में कोई नहीं था। उनकी बुआ ने फांसी लगा ली। न्यूटन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here