Home मध्यप्रदेश Dharna at the Collectorate over the problem of electricity and water in...

Dharna at the Collectorate over the problem of electricity and water in Raisen | रायसेन में बिजली-पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना: ग्रामीणों ने की 63 केवीए की डीपी, पक्की सड़क और हैंडपंप लगाए जाने की मांग – Raisen News

60
0

[ad_1]

रायसेन में बिजली और पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। 

Google search engine

रायसेन जिले के बरवटपुर गांव में बिजली और पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट गेट पर धरना दिया। ग्रामीणों ने 63 केवीए की डीपी की स्थापना, बरवटपुर से शांतिधाम तक पक्की सड़क का निर्माण और शांतिधाम में हैंडपंप लगाने की मांग की।

.

ग्रामीण बोले- 2020 से बड़ी डीपी की कर रहे मांग

ग्रामीणों के मुताबिक, फिलहाल गांव में 25 केवीए की डीपी लगी है, जिस पर लगभग 50 कनेक्शन हैं। ज्यादा लोड के कारण डीपी बार-बार जल जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। इसके अलावा रात में बिजली न होने से सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि वे 2020 से बड़ी डीपी की मांग कर रहे हैं।

बिजली और पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देते लोग।

बिजली और पानी की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर धरना देते लोग।

बरवटपुर से शांतिधाम तक है कच्ची सड़क

बरवटपुर से शांतिधाम तक कच्ची सड़क है। जिसके कारण बारिश में कीचड़ भर जाने से आवागमन में परेशानी होती है। शांतिधाम में पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिससे अंतिम संस्कार के समय लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है।

डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

धरने की सूचना मिलने पर डिप्टी कलेक्टर मनीष शर्मा और एसडीएम मुकेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here