Home मध्यप्रदेश Copper wires of motor pumps of 12 farmers were stolen in Barwani...

Copper wires of motor pumps of 12 farmers were stolen in Barwani | बड़वानी में 12 किसानों की मोटर पंप के कॉपरतार चोरी: मोहिपुरा में नर्मदा नदी किनारे की वारदात; डेढ़ लाख से ज्यादा का नुकसान – Barwani News

67
0

[ad_1]

बड़वानी जिले के अंजड थाना क्षेत्र के ग्राम मोहिपुरा में चोरों ने नर्मदा नदी किनारे सिंचाई के लिए लगी 12-13 किसानों की 10 हॉर्सपावर की मोटरों के कॉपर तार चोर काटकर ले गए।

Google search engine

.

शुक्रवार दोपहर को किसान लोकेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह मंडलोई, देवी सिंह मंडलोई और दादू सिंह जब खेत पहुंचे, तो मोटरों के तार कटे हुए मिले। पीड़ित किसान देवी सिंह मंडलोई ने बताया कि तारों की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। नई मोटर खरीदने या पुरानी की मरम्मत में 10 से 15 हजार रुपए खर्च होते हैं। मोटर को मैकेनिक तक ले जाने और वापस लगाने में भी मेहनत करनी पड़ती है।

मोटर पंपों के पास खड़े किसान।

मोटर पंपों के पास खड़े किसान।

पुलिस नहीं करती ठोस कार्रवाई

किसान दादू सिंह ने कहा कि हर 2-3 महीने में चोर उनकी सिंचाई मोटरों को निशाना बनाते हैं। महेंद्र सिंह मंडलोई के अनुसार पुलिस और प्रशासन ठोस मदद नहीं करता। पुराने मामलों में शामिल अपराधियों से पूछताछ की बजाय प्रशासन किसानों को कोर्ट-कचहरी की दौड़ लगवाता है।

किसान लोकेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इससे पहले भी ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। किसानों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एक किसान को इस चोरी से औसतन 10 से 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here