Home मध्यप्रदेश In Indore, silver became costlier by Rs 1400 and gold by Rs...

In Indore, silver became costlier by Rs 1400 and gold by Rs 150 | इंदौर में चांदी 1400 और सोना 150 रुपए महंगा: ड्राई फ्रूट्स के दाम भी बढ़े; जानिए क्या है बाजार भाव – Indore News

36
0

[ad_1]

इंदौर के सराफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया। चांदी चौरसा 1400 रुपए की तेजी के साथ 106200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। सोना केडबरी 150 रुपए बढ़कर 98750 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया।

.

अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा बाजार में निवेशकों की खरीदारी जारी है। इसकी वजह है जी-7 बैठक से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वापस लौटना और इजरायल-ईरान के बीच बढ़ता तनाव। कॉमेक्स पर सोना वायदा 3381 डॉलर प्रति औंस और चांदी वायदा 37.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

इंदौर में सोना 22 कैरेट 92900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी का सिक्का 1150 रुपए प्रति नग बिका। उज्जैन में सोना केडबरी 98850 और रवा 98750 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। चांदी पाट 106500 रुपए के भाव पर रही।

मोटे-नमकीन पिस्ते और मामरा बादाम के दाम बढ़े ईरान और इजरायल के बीच तनाव के साथ ही दोनों देश एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। ईरान से भारत आने वाली वस्तुओं में स्टॉकिस्टों की पकड़ मजबूत होती जा रही है, जिसमें विशेष रूप से मोटा पिस्ता, नमकीन पिस्ता और मामरा बादाम में स्टॉकिस्टों की खरीदी अच्छी है। इनकी कीमतों में तेजी का वातावरण बनने लगा है।

इंदौर में पिस्ता कंधारी बढ़कर 2100-2200, पिशोरी 2400-2600, नमकीन पिस्ता 950-1200 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं, मामरा बादाम में भी स्टॉकिस्टों की पूछताछ से भाव मजबूत बोले गए। इंदौर में मामरा बादाम 2400-3100 रुपए प्रति किलो तक बोली जा रही है।

व्यापारियों ने बताया-

QuoteImage

गर्मी की वजह से पिस्ता और मामरा बादाम में ग्राहकी बेहद सुस्त है। स्टॉकिस्टों का कहना है कि ईरान-इजराइयल युद्ध लंबा चला तो इनकी कीमतों में और तेजी आ सकती है। अगले महीने से पिस्ता और मामरा बादाम में छोटे व्यापारियों की मांग त्योहारों को ध्यान में रखते हुए निकल सकती है। हालांकि, ईरान-इजरायल में तनाव कम होता है तो दाम पुन: घट भी सकते हैं।

QuoteImage

खोपरा गोले में 15 रुपए तक की तेजी नारियल की भारी कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की मांग बाजार में आना शुरू हो गई है, जिससे नारियल के दाम मजबूत बोले जा रहे हैं। इधर, खोपरा गोला और बूरे में माल की भारी शॉर्टेज रहने और पूछताछ सीमित रूप से निकलने से भाव में तेजी की स्थिति रही।

बुधवार को खोपरा गोले में 10-15 रुपए की तेजी दर्ज की गई। वहीं, खोपरा बूरा 50 रुपए प्रति 15 किलो पर उछल गया। शकर में कारोबार सामान्य रहा। भाव में कोई खास परिवर्तन नहीं रहा। शकर नीचे में 4110 ऊपर में 4140 रुपए प्रति क्विंटल तक बोली गई।

  • शकर- 4110-4120 बेस्ट क्वालिटी 4130-4140, गुड़ कटोरा 4600-4700, लड्डू 5200, गिलास 5000-5200 रुपए क्विंटल।
  • नारियल- 120 भरती 2900-2950, 160 भरती 3300-3400, 200 भरती 3650-3700, 250 भरती 3800-3900 रुपए प्रति बोरी।
  • खोपरा गोला बाक्स- 275-300 कट्टे में 260 रुपए प्रति किलो । खोपरा बूरा 4100-6150 रुपए प्रति (15 किलो)।
  • पूजन सामग्री- देशी कपूर 700 से 710, पूजा बादाम 115 से 125, बेस्ट 220 से 230, पूजा सुपारी 425 से 450, अरीठा 180 सिंदूर (25 किलो) 7450 रुपये। केसर 165 से 175 बेस्ट 190 से 193 रुपए प्रति ग्राम।
  • फलाहारी- साबूदाना सच्चामोती एगमार्क (500) 5350, सच्चासाबु एगमार्क (500 ग्राम) 5500 साबूदाना चक्र एगमार्क 5420, गोपाल लूज (25 किलो) 4790, कुकरीजाकी मोरधन (500 ग्राम)- 9400 रुपए।

दालचीनी 265 रुपए, लौंग चालू 800 तक कालीमिर्च 711 से 715, मिनिमटर 770 से 775, मटरदाना 830 से 835 हल्दी निजामाबाद 170 से 210, हल्दी सांगली 260 से 265 जीरा 255 से 275, मीडियम 265 से 275 बेस्ट 285 से 315, सौंफ मोटी 130 से 145, बेस्ट 185 से 285, एक्स्ट्रा बेस्ट 340 से 450, बारीक 280 से 350, लौंग चालू 780 से 800, बेस्ट 825 से 840, दालचीनी 255 से 265, जायफल 680 से 715, बेस्ट 720 से 725, जावत्री 2000 से 2050, बड़ी इलायची 1550 से 1850, बेस्ट 1950 से 2050, पत्थरफूल 240 से 425, बाद्यान फूल 475 से 575, बेस्ट 625, शाहजीरा खर 450, ग्रीन 925 से 950, तेजपान 90 से 98, नागकेसर 940 से 965, सौंठ 280 से 340, धोली मूसली 2175 से 2200, हींग 751- 3450, पाउच में 10 ग्राम 3550, 121- 50 ग्राम 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 111-50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, पावडर 875 से 925, हरी इलायची 2750 से 2875, मीडियम 2925 से 3150, बेस्ट 3250 से 3300, एक्स्ट्रा बेस्ट 3350 रुपये।

पिस्ता कंधारी 2200 रुपए, अखरोट बेस्ट 600 काजू डब्ल्यू 240 नंबर 950-960, डब्ल्यू 320 830-860, डब्ल्यू 300 नंबर 800 से 815, जेएच 840850, टुकड़ी 780-830, बादाम इंडिपेंडेट 730 से 760, अमेरिकन 770-790, मोटादाना 880 से 900 टांच 760 से 780, खसखस चालू 950 से 1200, बेस्ट 1300 से 1500, तरबूज मगज 540 से 560, खारक 85 से 95, मीडियम 115 से 145, बेस्ट 165 से 275, किशमिश कंधारी 360 से 450, बेस्ट 475 से 550, इंडियन 340 से 360, बेस्ट 360-380, चारौली 1850 से 1950, बेस्ट 1950 से 2000, मुनक्का 350 से 550, बेस्ट 850 से 925, अंजीर 975 से 1175 बेस्ट 1275 से 1575, मखाना 1175 से 1375 बेस्ट 1475 से 1675, पिस्ता कंधारी 2100-2200, पिशोरी 2400-2600, नमकीन पिस्ता 950-1200, अखरोट 485-600, बेस्ट 725-765 गिरी 775-875, बेस्ट 1050-1250, जर्दालू 350 से 450, बेस्ट 550-600 रुपए।

ऑस्ट्रेलियाई में मसूर की फसल बेहतर ऑस्ट्रेलिया में मसूर की नई फसल की स्थिति बेहतर होने से आने वाले दिनों में इसका प्रभाव भारत पर भी पड़ सकता है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरिया में बारिश के कारण मसूर की फसल की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वर्तमान में नई मसूर की कीमतें प्रॉम्प्ट मार्केट के मुकाबले लगभग 100 डॉलर प्रति टन कम हैं।

विमेरा क्षेत्र में डिलीवरी पर कीमतें लगभग 800 ऑस्ट्रेलियन डॉलर प्रति टन हैं। इधर, भारत में मसूर की उपलब्धता अच्छी है, लेकिन आगामी मांग को देखते हुए कीमतें मजबूत होने के संकेत हैं।

कनाडा और ऑस्ट्रेलियाई मसूर सितंबर-अक्टूबर से निर्यात के लिए उपलब्ध होगी। भारत में आने वाली मसूर पर 11 प्रतिशत आयात शुल्क लागू है।

ऑस्ट्रेलिया-भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते (एआई-ईसीटीए) के तहत प्रति तिमाही 37,500 टन मसूर पर 50 प्रतिशत शुल्क छूट उपलब्ध है। आगामी मांग और आयात शुल्क के कारण मसूर की कीमतें मजबूत रहने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलियाई मसूर की उपलब्धता बढ़ने से भारतीय बाजार पर इसका प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि भारतीय बाजार में फिलहाल मसूर में कारोबार बेहद सुस्त बना हुआ है जिससे कीमतें लंबे समय से सीमित दायरे में घूम रही है, लेकिन अगस्त से बाजार में त्योहारी मांग का दबाव मसूर में बढ़ सकती है जिससे उस दौरान मसूर की कीमतों में कुछ हलचल होने की संभावना है। जब तक बाजार सीमित दायरे में ही रहने की उम्मीद है।

काबुली चने में नीचे दामों पर सीमित पूछताछ से भाव में सुधार रहा। काबुली चना कंटेनर में करीब 100 रुपए सुधर गया। आवक 2400 बोरी की रही। चना कांटा, तुवर और मूंग में कारोबार सामान्य रहा। भाव में स्थिरता रही।

कंटेनर में डॉलर चना 42/44 108750, 44/46 10550, 50/52 9250, 58/60 8000, 60/62 7900 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

छावनी मंडी में दलहन… रुपए प्रति क्विटंल

चना कांटा 5750-5800
डंकी चना 5000-5100
नया विशाल 5550-5650
काबुली चना 8500-9000
काबुली चना रशियन 5600-5800
बिटकी 5300-5400
मसूर 6050-6100
तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 6600
महाराष्ट्र लाल 6500-6800
कर्नाटक 6700-6800
तुवर निमाड़ी 6000-6500
मूंग बेस्ट नया 7000-7200
एवरेज 6600-6800
मोगर 5600-6200
उड़द नया गर्मी 6500-7200
उड़द बेस्ट 7400-7600
उड़द मीडियम 6200-6500
उड़द हलका 3000-5000

अब जानिए क्या है दालों के दाम चना दाल 7300-7500 मीडियम 7700-7900 बेस्ट 8000-8100 मसूर दाल 7750-7850 बेस्ट 7950-8050 मूंग दाल 8500-8600 बेस्ट 8900-9100 मूंग मोगर 9500-9600 बेस्ट 9900-10000 तुवर दाल 7400-7500 मीडियम 8600-8800 बेस्ट 9100-9200 ए. बेस्ट 10000-10200, ब्रांडेड व्हाइट रोज तुवर दाल नई 10600 उड़द दाल 8550-8650 बेस्ट 8750-8950 उड़द मोगर 9800-10000 बेस्ट 10100-10200 रुपए प्रति क्विंटल।

मूंगफली और सोया तेल में डिमांड कमजोर

इधर, इंदौर में सोयाबीन तेल और मूंगफली तेल में डिमांड जैसी होना चाहिए वैसी नहीं है। वहीं विदेशों में भी गिरावट का वातावरण रहने से इंदौर में भी मंदी जारी रही। बुधवार को सोयाबीन तेल इंदौर घटकर 1175-1180, मूंगफली तेल 1370-1390 रुपए प्रति दस किलो रह गई। मंडी में सरसों निमाड़ी (बारीक) 6300 रायडा 5600 सोयाबीन 4300 रु. प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल- मूंगफली तेल इंदौर 1370-1390, मुंबई मूंगफली तेल 1420 इंदौर सोयाबीन तेल रिफाइंड 1175-1180 इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1110-1115, इंदौर पाम 1220 मुंबई सोया रिफाइंड 1200 मुंबई पाम तेल 1200 राजकोट तेलिया 2225, गुजरात लूज 1375, कपास्या तेल इंदौर 1205 रुपए प्रति दस किलो।

प्लांट सोयाबीन भाव…रुपए प्रति क्विंटल​​​​​​​

धानुका सोया नीमच 4375
नीमच प्रोटीन 4400
धीरेंद्र सोया नीमच 4400
प्रकाश पीथमुपर 4330
बैतूल ऑयल 4500
बैतूल ऑयल सतना ​​​​​​​ 4475
खंडवा ऑयल ​​​​​​​4350
अवी एग्रों उज्जैन ​​​​​​​ 4350
दिशान एग्रों धुलिया 4570
संजय सोया धुलिया ​​​​​​​ 4570
​​​​​​​ विप्पी 4350
कपास्या खली- (60 किलो भरती) इंदौर 2300, देवास 2300 उज्जैन 2300 खंडवा 2275, बुरहानपुर 2275, अकोला 3175 रुपए।

​​​​

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here